फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#CoronaPositive: फर्ज निभाने को चिकित्सक ने टाल दी शादी, कोरोना के खात्मे के बाद करेंगे

Wed, 22 Apr 2020 12:54 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

दुल्हन लेने के लिए उन्हें लखनऊ जाना था
विज्ञापन
डॉ. पीयूष अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर सीकरी, आगरा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉ. पीयूष अग्रवाल की ड्यूटी इन दिनों कोरोना के संदिग्ध मरीजों की थर्मल स्क्रीनिंग करने में लगी है।
विज्ञापन


सोमवार को उनकी शादी होनी थी। लेकिन उन्होंने फर्ज को निभाने के लिए शादी को टाल दिया। फैसला लिया कि कोरोना से जंग जीतने के बाद ही वे शादी करेंगे। 

शादी की सभी तैयारियां हो चुकी थीं। डीएम मथुरा से समारोह के लिए अनुमति भी मिल गई थी। दुल्हन लेने के लिए उन्हें लखनऊ जाना था। लेकिन डॉ. पीयूष अग्रवाल ने परिवार से बात कर शादी समारोह को टालने का फैसला किया। बोले कि शादी तो बाद में भी हो जाएगी। यह वक्त सिर्फ फर्ज निभाने का है। देश इस समय भीषण दौर से गुजर रहा है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

कोरोना सुरसा की तरह मुंह फैलाए लोगों को मौत के आगोश में लेने के लिए बढ़ता जा रहा है। ऐसे में लोगों की जान बचाना और अपना फर्ज निभाना ज्यादा महत्वपूर्ण है।

सभी तैयारियां थीं ऐसे में परिवार को मनाने में दिक्कत आई के सवाल पर उन्होंने बताया कि हां थोड़ी दिक्कत तो आई लेकिन मंतव्य समझाने पर सभी मान गए।

गौरतलब है कि फतेहपुरसीकरी क्षेत्र में कोरोना संक्रमित कई मरीज सामने आए हैं। हाल ही में सीकरी-राजस्थान की सीमा से सटे गांव ओलेंडा में कोरोना पॉजिटिव महिला मिली है। चिकित्सकों की टीम ने जाकर महिला को एंबुलेंस से आगरा भेजा है।

महिला कैंसर से पीड़ित है। उसका इलाज एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। आठ दिन पूर्व उसकी डायलिसिस हुई थी। चिकित्सकों द्वारा आगरा में इलाज करा रहे प्रत्येक मरीज की जांच कराई गई तो सीकरी की महिला कोरोना पॉजिटिव निकली। मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे आगरा भेजा है। वहीं महिला के परिवार वालों को घर में क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए गए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें