फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदार निकले धोखेबाज: चिकित्सक को फर्जी दस्तावेजों से दिलाई जमीन, 50 लाख रुपये हड़पे; FIR हुई दर्ज

Wed, 19 Aug 2026 06:31 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार


आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक से 50 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि रिश्तेदारों ने असली भूस्वामी की जगह फर्जी व्यक्ति खड़ा कर कूटरचित दस्तावेजों से रजिस्ट्री करा दी; कोर्ट के आदेश पर छह लोगों पर एफआईआर हुई है।
 
विज्ञापन
चिकित्सक। - फोटो : freepic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के राधेश्याम नगर निवासी एक महिला ने अपने ही रिश्तेदारों पर जमीन का सौदा कराने के नाम पर फर्जीवाड़ा कर करीब 50 लाख रुपये हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर छह आरोपियों पर सिरसागंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


ऊषा यादव ने बताया कि उनके पति डॉ. एमपी यादव आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक हैं। रिश्तेदार उमेश, राजकुमार, संजय, विजय, अजय उर्फ लक्की तथा तेजश उर्फ वीकेश निवासीगण नगला धीर, थाना सिरसागंज उनके पास आए और अफजलपुर इमलिया स्थित अपनी जमीन बेचने का प्रस्ताव रखा।

सौदा तय होने पर पति ने बैनामे के समय 12.50 लाख नकद दिए तथा शेष 37.50 लाख आरटीजीएस के माध्यम से हस्तांतरित कर दिए। आरोप है कि आरोपियों ने असली भूस्वामी राजेंद्र सिंह के स्थान पर किसी अन्य फर्जी व्यक्ति को खड़ा कर कूटरचित (फर्जी) दस्तावेज के आधार पर रजिस्ट्री व बैनामा करा लिया।
विज्ञापन


रकम ऐंठने के बाद जब पीड़िता के पति खेत का कब्जा लेने और देखने पहुंचे, तो आरोपियों ने जमीन बेचने से साफ इन्कार कर दिया। जब पूछताछ व छानबीन की, तब उन्हें पूरे फर्जीवाड़े और ठगी का पता चला। उन्होंने घटना की लिखित शिकायत सिरसागंज थाना पुलिस और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की थी लेकिन कोई सुनवाई न होने पर उन्हें कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। अब अदालत के आदेश पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें