फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक दूरी का पालन कराने में लापरवाही की तो सील होगी बैंक की शाखा, डीएम ने दी चेतावनी

Tue, 07 Apr 2020 05:42 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
बैंक के बाहर लगी कतार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में महिला जनधन खातों से 500 रुपये की राहत राशि निकलने के लिए बैंकों के बाहर बड़ी संख्या में महिलाओं की भीड़ इकट्ठा हो रही है। न सोशल डिस्टेंसिंग (सामाजिक दूरी) का ध्यान और न ही बैंकों के बाहर हाथ धोने आदि की व्यवस्था है। अब जिलाधिकारी ने कोरोना वायरस से बचाव के उपाय न किए जाने पर बैंक शाखा को सील करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


मंगलवार को जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने एमजी रोड पर बैंक के बाहर लगी लाइन को देख गाड़ी रोक ली। उन्होंने बैंक में जाकर मैनेजर व अन्य स्टाफ को अव्यवस्था पर चेतावनी दी। जिलाधिकारी ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हर हाल में होना चाहिए। दोबारा ऐसी लापरवाही मिलने पर ब्रांच सील कर देंगे।

जिलाधिकारी ने बताया कि सभी बैंकों के बाहर हाथों की सफाई, सैनिटाइजेशन की व्यवस्था व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना है। इस संबंध में सभी बैंकों के लिए नोटिस जारी किया जा रहा है। कहीं, कोई लापरवाही सामने आई तो ब्रांच को सील किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें