फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार को टूंडला में दिखा पूर्ण लॉकडाउन का व्यापक असर

विज्ञापन
टूंडला में स्टेशनरोड पर स्कूटी सवार को हिदायत देते तहसीलदार डा गजेन्द्रपाल सिंह - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला। टूंडला में सोमवार को लॉकडाउन का पूर्ण रूप से असर नजर आया। ‘अमर उजाला’ में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने सोमवार को सख्ती की। बेवजह निकले लोगों पर जमकर लाठियां फटकारी।
विज्ञापन

टूंडला में लगातार लॉकडाउन का उल्लंघन किया जा रहा था। काफी प्रयासों के बाद भी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे थे। सोमवार को ‘अमर उजाला’ ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन सोमवार सुबह से ही हरकत में आ गया। सोमवार को टूंडला में पूर्ण रूप से लॉकडाउन नजर आया।
अनावश्यक रूप से दुकानों को नहीं खोलने दिया गया। बेवजह घूमने वालों पर भी पुलिस ने सख्ती की और लाठियां बरसाईं। एसडीएम केपी सिंह तोमर का कहना है कि लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन कराया जाएगा। कोरोना को रोकने के लिए जनता को पूरा सहयोग करना चाहिए। नहीं मानने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें