फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आगरा मंडल में विकास योजनाओं की धीमी रफ्तार पर नाराजगी, इन तीन जिलों से स्पष्टीकरण तलब

Tue, 24 Nov 2026 03:26 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

जनसुनवाई-समाधान प्रणाली की रैंकिंग में आगरा मंडल को प्रदेश में 10वां स्थान मिला है। मंडलायुक्त ने शिकायतकर्ताओं से संपर्क कर संतुष्ट फीडबैक बढ़ाने के निर्देश दिए। पंचायत योजना के प्रस्ताव निदेशालय न भेजने पर आगरा, मथुरा और मैनपुरी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। चार जिलों के 449 विद्यालयों में फर्नीचर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।
 
विज्ञापन
मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनसुनवाई-समाधान प्रणाली (आईजीआरएस) की रैंकिंग में आगरा मंडल को प्रदेश में 10वीं रैंक हासिल हुई है। लघु सभागार में सोमवार को मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने विकास कार्यों की मंडलीय समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने पंचायत प्रतिपूर्ति एवं प्रोत्साहन योजना के प्रस्ताव निदेशालय न भेजने पर आगरा, मथुरा और मैनपुरी से स्पष्टीकरण भी तलब किया।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने शिकायतकर्ताओं से संपर्क कर संतुष्ट फीडबैक प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश भी दिए हैं। पंचायत राज विभाग की समीक्षा में सामने आया कि सिर्फ फिरोजाबाद से ही प्रस्ताव निदेशालय भेजे गए हैं। मंडलायुक्त ने शेष तीनों जिलों से स्पष्टीकरण मांगा। ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन में पिछड़े मथुरा व आगरा को प्रगति बढ़ाने के लिए कहा गया। पशुपालन विभाग में आगरा के बलाई की जगह ग्राम खेड़ा राठौर में चिह्नित भूमि पर वृहद गो-संरक्षण केंद्र का निर्माण जल्द शुरू कराने और मथुरा के बढ़ौता केंद्र की टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए।

प्राथमिक शिक्षा विभाग में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत मथुरा व मैनपुरी के 4, आगरा व मैनपुरी के शेष 445 यानी कुल 449 विद्यालयों को फर्नीचर से संतृप्त करने के लिए कहा गया। स्वास्थ्य विभाग में आयुष्मान भारत के तहत मथुरा में गोल्डन कार्ड बनाने की गति बढ़ाने और चारों जिलों के पात्र वरिष्ठ नागरिकों के कार्ड बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा सरकारी भवनों पर सोलर रूफटॉप लगाने, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के लक्ष्य पूरे करने, स्वयं सहायता समूहों के बैंक क्रेडिट लिंकेज बढ़ाने और वीबी-जी रामजी योजना में मथुरा की प्रगति सुधारने को कहा गया।
विज्ञापन


ओडीओपी वित्त पोषण योजना में आगरा में 92, फिरोजाबाद में 41, मथुरा में 23 और मैनपुरी में 23 लाभार्थियों को सुविधा दी गई। बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त उमेश मणि त्रिपाठी, मथुरा, मैनपुरी व फिरोजाबाद के जिलाधिकारी और चारों जिलों के सीडीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें