फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: आईसीयू, मॉड्यूलर ओटी और ट्रामा सेंटर की सुविधा, जिला अस्पताल में बन रही नई यूनिट; इमरजेंसी होगी शिफ्ट

Tue, 17 Nov 2026 12:16 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा जिला अस्पताल में 100 बेड की क्षमता वाली पांच मंजिला क्रिटिकल केयर यूनिट बनाई जा रही है। इसमें इमरजेंसी, आईसीयू, मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर और वार्ड की सुविधा मिलेगी।
 
विज्ञापन
जिला अस्पताल, आगरा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 जिला अस्पताल में गंभीर मरीजों के इलाज और ऑपरेशन की सुविधा मिलेगी। इसके लिए क्रिटिकल केयर यूनिट तैयार हो रही है। इसमें 100 बेड की क्षमता होगी। ऑपरेशन और इलाज की सुविधा होगी। डेढ़ साल में यह तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में अभी इमरजेंसी 10 बेड की है। यहां पर गंभीर मरीजों के इलाज के लिए आधुनिक मशीनें और चिकित्सकों की भी कमी है। ऐसे में शासन इसे एडवांस सेंटर के तौर पर विकसित कर रहा है। इसके लिए क्रिटिकल केयर यूनिट बनाई जा रही है। यह जी+5 इमारत होगी। इसमें 100 बेड की क्षमता होगी। इसी में इमरजेंसी को शिफ्ट किया जाएगा। इसमें मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, वार्ड समेत अन्य की सुविधा होगी। शुरू में 50 बेड संचालित किए जाएंगे, जरूरत पर इनको बढ़ाया जाएगा। इसका निर्माण कार्य शुरू हो गया है।

जिला अस्पताल में अभी कैंसर, किडनी, लिवर, हृदय समेत अन्य विशेषज्ञों की कमी है। इनकी भी चरणबद्ध नियुक्ति की जाएगी। जिला अस्पताल की प्रमुख अधीक्षिका डॉ. अजय राणा ने बताया क्रिटिकल केयर यूनिट बन रही है। इसमें इमरजेंसी-ट्रामा सेंटर होगा। अतिगंभीर मरीजों को इलाज और सर्जरी की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें