आगरा जिला अस्पताल के काउंटर पर पर्चा बनवाने के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आने के बाद शनिवार को प्रमुख अधीक्षिका ने निरीक्षण कर स्टाफ से पूछताछ की। काउंटर पर बैठने वाला बाहरी व्यक्ति महिला कर्मचारी का पति निकला। मौके पर वह नहीं मिला। ऐसे में काउंटर प्रभारी और स्टाफ को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। बाहरी व्यक्ति दोबारा काउंटर चैंबर में दिखने पर प्राथमिकी कराने के निर्देश दिए।
जिला अस्पताल में काउंटर नंबर दो पर बाहरी व्यक्ति बैठकर पर्चा बनाता था। वह एक रुपये के बजाय 10 रुपये वसूल रहा था। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रमुख अधीक्षिका डॉ. अजय राना ने काउंटर का निरीक्षण किया। स्टाफ से पूछताछ की। पता चला कि काउंटर प्रभारी से सांठगांठ करके दबंगई कर पर्चा बनाता था। मरीजों से एक रुपये के बजाय 10 रुपये वसूल रहा था।