फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा से इन चार शहरों के लिए सीधी उड़ान, बंगलूरू के लिए हर दिन मिलेगी फ्लाइट; शेड्यूल जल्द होगा जारी

Fri, 06 Dec 2024 09:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा से अहमदाबाद के लिए फ्लाइट फिर शुरू होगी। वहीं बंगलूरू के लिए हर दिन उड़ान रहेगी। इंडिगो एयरलाइंस जनवरी में आगरा-अहमदाबाद उड़ान शुरू करेगी।
विज्ञापन
आगरा एयरपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई, बंगलूरू और हैदराबाद के बाद आगरा से अहमदाबाद की फ्लाइट एक बार फिर से शुरू होने वाली है। जनवरी में आगरा-अहमदाबाद के बीच उड़ान का संचालन इंडिगो एयरलाइंस कर रही है। यह उड़ान बीते साल पर्यटन सीजन में शुरू की गई थी, लेकिन दो माह बाद ही बंद कर दी गई थी। वहीं, आगरा से बंगलूरू के बीच सप्ताह में चार दिन चल रही उड़ान को जनवरी से सातों दिन कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

गुजरात से कारोबार करने वाले व्यापारियों के लिए जनवरी से सुविधा हो जाएगी। अहमदाबाद से आगरा के बीच एक साल से बंद उड़ान फिर शुरू होने वाली है। पूर्व में यह फ्लाइट अहमदाबाद-आगरा-जयपुर के बीच चल रही थी। यह दोपहर 1:10 बजे अहमदाबाद से आगरा आती थी और 1:45 बजे प्रस्थान का समय तय किया गया था।

 

इंडिगो एयरलाइंस के आगरा एयरपोर्ट मैनेजर देवराज पांडेय ने बताया कि दोनों फ्लाइट का शेड्यूल अभी नहीं आया है। नागरिक उड्डयन निदेशालय से नया शेड्यूल आना बाकी है। बंगलूरू की फ्लाइट 4 दिन की जगह सप्ताह में सभी दिन संचालित की जाएगी। यह अपने तय समय पर ही आएगी।
विज्ञापन

आगरा से हर फ्लाइट चल रही फुल
इंडिगो एयरलाइंस आगरा से मुंबई, हैदराबाद और बंगलूरू की उड़ानें संचालित कर रहा है। हर फ्लाइट पूरी तरह से फुल चल रही है। आगरा आने वाली और आगरा से जाने वाली सभी उड़ानों में 160 से 175 के बीच यात्री मिल रहे हैं। बंगलूरू से आने जाने वाले यात्रियों में आईटी प्रोफेशनल्स की संख्या ज्यादा है, वहीं मुंबई के लिए कारोबारी ज्यादा बुकिंग करा रहे हैं। आगरा और इसके आसपास के मथुरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, इटावा, कासगंज, भरतपुर, हाथरस, धौलपुर जिलों के युवा बंगलूरू में बड़ी संख्या में आईटी सेक्टर में हैं, जिनके कारण बंगलूरू की उड़ान सातों दिन उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें