फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: खूनी सड़कें, मौत के गड्ढे...स्मार्ट सिटी आगरा के मार्गों का ऐसा हाल, यहां तो चलने में भी लगता है डर

Fri, 29 Aug 2025 09:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

स्मार्ट सिटी आगरा के मार्गों की हालत बेहद खराब है। वाटर वर्क्स रोड, दयालबाग रोड, एमजी रोड, ग्वालियर हाईवे और अन्य प्रमुख मार्गों पर गड्ढों के कारण दो-चार पहिया वाहन सवारों की मौतें हो रही हैं।
विज्ञापन
सड़कें बारिश के बाद और भी जानलेवा हो गई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की खस्ताहाल सड़कें बारिश के बाद और भी जानलेवा हो गई हैं। शहर के वाटर वर्क्स रोड, दयालबाग रोड, एमजी रोड, ग्वालियर हाईवे और अन्य प्रमुख मार्गों पर गड्ढों के कारण दो-चार पहिया वाहन सवारों की मौतें हो रही हैं। हालात इतने खराब हैं कि लोग जान हथेली पर सफर करने को मजबूर हैं। पीडब्ल्यूडी और नगर निगम के अफसर केवल कागजों पर सुधार की कवायद कर रहे हैं, जबकि जमीन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन


केस एक- वाटर वर्क्स रोड पर कुछ दिन पहले सड़क पर गड्ढे से बचने की कोशिश में एक दो पहिया सवार को एक अज्ञात वाहन ने रौंद दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई।

केस दो- दयालबाग रोड पर दो महीने पहले श्रीराम फार्म हाउस के सामने निर्माणाधीन सड़क पर गिट्टी गिरी होने के कारण एक ट्रैक्टर ने स्कूटी में टक्कर मार दी थी, जिससे एक युवती की मौत हो गई थी।

यह दो केस बानगी भर हैं यह बताने के लिए कि किस तरह बारिश के बाद खस्ताहाल सड़कों की वजह से लोगों की जान जा रही है। इसके बाद भी पीडब्ल्यूडी से नगर निगम बारिश का मौसम बीतने का इंतजार कर रहा है। लोगों की मौत, परेशानी और शिकायतों के बावजूद विभागों के अफसर सड़क सुधार की कवायद को कागजों से जमीन पर नहीं उतार पा रहे। विभागों की गाड़ी सर्वे और टेंडर की प्रक्रिया शुरू करने पर ही अटकी है। शहर की एमजी रोड से ग्वालियर रोड तक लोग जान हथेली पर सफर करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन



यहां सबसे ज्यादा बुरे हैं हालात
ग्वालियर हाईवे, एमजी रोड, आवास विकास सेक्टर एक, पश्चिमपुरी, शास्त्रीपुरम चौकी रोड, भावना एस्टेट रोड, दयालबाग सौ फुटा , अवधपुरी, 100 फुटा रोड आदि की स्थिति बेहद खराब है।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें