फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में ग्रामीणों ने बिछाया था जाल, उसमें फंसा ये विशालकाय जीव

Fri, 25 May 2018 11:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला पिनाहट (आगरा)
विज्ञापन
जाल में फंसा मगरमच्छ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के पिनाहट थाना क्षेत्र के गांव अमर सिंहपुरा में शुक्रवार को एक विशालकाय जीव तालाब में लगे जाल में फंस गया। जिसके बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। 
विज्ञापन


दरअसल, ये जीव मगरमच्छ था। जिसके लिए वन विभाग ने ग्रामीणों को जाल दिया था। ग्रामीणों ने तालाब में जाल बिछाया और शुक्रवार को मगरमच्छ उसमें फंस गया। 

पिनाहट के अमर सिंहपुरा गांव में स्थित तालाब में तीन मगरमच्छ थे। एक पहले पकड़ा जा चुका था। जबकि दो को पकड़ा जाना था लेकिन वन विभाग की टीम इस पर ध्यान नहीं दे रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते लोग तालाब के किनारे नहीं जाते हैं। लोगों ने बताया कि कई बार मगरमच्छ तालाब से निकलर बाहर भी आ जाता था। इसके चलते दहशत का माहौल है। 

वन विभाग टीम ने ग्रामीणों के कहने पर जाल मुहैया कराया था। जिसे ग्रामीणों ने तालाब में लगा दिया। शुक्रवार सुबह उसमें मगरमच्छ फंसा हुआ मिला। 

इसकी सूचना पर वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना कीठम वाइल्ड लाइफ टीम को सूचना दी गई है। टीम गांव पहुंच रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें