फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दूसरी शादी...फिर हैवान बन गया पति, जिस तरह किया पहली पत्नी की कत्ल, कांप गए घरवाले

Fri, 17 Oct 2025 10:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

दूसरी शादी करने के बाद पति ने पहली पत्नी का बेरहमी  से कत्ल कर दिया। मामले में कोर्ट ने पति को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 
विज्ञापन
court new - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के मामले में अदालत ने सदर थाना क्षेत्र के राजपुर चुंगी निवासी जावेद सिद्दीकी को दोषी माना। एडीजे-5 मृदुल दुबे ने उसे आजीवन कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन


थाना सदर बाजार में जिला फिराेजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र के गांव नगला बरी निवासी फरमान ने तहरीर दी थी। बताया था कि उन्होंने अपनी बहन नुसरत का निकाह जावेद सिद्दीकी के साथ किया था। बाद में आरोपी जावेद ने दूसरी शादी कर ली। वह बहन के साथ मारपीट करने लगा। विरोध करने पर 25 सितंबर 2018 को आरोपी ने दूसरी पत्नी के साथ मिलकर बहन की गला दबाकर हत्या कर दी।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया। विवेचक ने विवेचना में दूसरी पत्नी का नाम निकाल दिया। आरोपी जावेद के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें