आगरा के पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र के गांव कुकथरी में बुधवार को गोलू शर्मा के घर के पास लकड़ियों के बीच में एक अजगर सांप देख कर लोग डर गए। तभी गांव के लोगों ने वन विभाग की टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग टीम ने लगभग 5 फीट लंबा अजगर सांप लकड़ियों के बीच से रेस्क्यू करके जंगल में छोड़ दिया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। संवाद