फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: इंस्टाग्राम पर धमकी से दहशत में दंपती, पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

Tue, 02 Dec 2025 09:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

दंपती ने बताया कि एक महीने से धमकी मिल रही है, जिसकी वजह से वे लोग दहशत में हैं। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एकता थाना में युवक ने ससुराल के पास रहने वाले युवक पर इंस्टाग्राम और वीडियो काॅल पर धमकी देने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


 पीड़ित देवरी रोड के पंचगई खेड़ा निवासी नरेश कुशवाह ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी 2023 में अर्जुन नगर निवासी रजनी से हुई थी। ससुराल के पास रहने वाला विजयपाल पिछले एक माह से व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर वीडियो काॅल कर उन्हें और पत्नी को जान से मारने की धमकी दे रहा है। इसके चलते परिवार दहशत में है। इंस्पेक्टर एकता थाना ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


किशोरी को बहला कर ले गई युवतियां
हरीपर्वत क्षेत्र की किशोरी 25 नवंबर को घर से लापता हो गई। मां का आरोप है कि बेटी घर से 13 हजार रुपये भी लेकर गई है। उसे काव्यवंश और खुशी नाम की महिला बहला कर ले गई हैं। दोनों युवतियां गलत कार्यों में लिप्त हैं। पीड़िता के अनुसार दोनों युवतियां बेटी को गलत कार्यों में डाल सकती हैं। इंस्पेक्टर हरीपर्वत ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है। उसके बरामदगी के बाद बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें