फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: 24 घंटे में कोई नया संक्रमित नहीं, 38 रह गए सक्रिय मरीज

Tue, 13 Jul 2021 12:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

जिलाधिकारी पीएन सिंह का कहना है कि लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। मास्क पहनकर ही बाहर निकलें।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में पिछले 24 घंटे में 8,066 लोगों की जांच के सापेक्ष कोई नया मरीज नहीं मिला है। अब कुल 38 सक्रिय मरीज हैं। जनपद में अब तक कुल 455 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं अब तक कुल 25,716 मरीजों में से 25,223 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिला प्रशासन ने संक्रमण थमने के बाद सोमवार से रात्रि कर्फ्यू में दो घंटे की छूट बढ़ाई है। परंतु सार्वजनिक व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर बच्चे, बुजुर्ग व बीमार लोगों के जाने की मनाही है। उचित दूरी का पालन सख्ती से करने की अपील की गई है। जिलाधिकारी पीएन सिंह का कहना है कि लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें, मास्क पहनकर ही बाहर निकलें।

विज्ञापन


वैक्सीन की 12 हजार डोज आईं
ताजनगरी को वैक्सीन के 12 हजार डोज मिले हैं। सोमवार को 62 बूथों पर टीकाकरण होगा। इसमें से 44 बूथ शहर में और देहात में 18 सामुदायिक केंद्रों पर टीका लगाया जाएगा। 

सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को डोज नहीं आए थे। पूर्व के बचे हुए डोज शनिवार को लगाए गए। अब सोमवार के लिए 12 हजार डोज मिल गए हैं, लेकिन 218 के मुकाबले 62 बूथों पर ही टीका लगाया जाएगा। 
विज्ञापन


हर बूथ पर 250 लोगों के टीकाकरण के लिए डोज उपलब्ध कराए जाएंगे। 150 डोज ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके 18 से 44 साल की उम्र के लोगों के लिए हैं। 45 से अधिक उम्र वालों के लिए 100 डोज उपलब्ध कराए हैं।
 
दो दिन के लिए स्लॉट हुए बुक
रविवार को 18 से 44 साल की उम्र के लोगों के पंजीकरण के लिए स्लॉट खोला गया। तीन घंटे में ही स्लॉट बुक हो गए। बाकी के पांच दिन के लिए स्लॉट डोज आने के बाद खोले जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें