फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में डरा रही कोरोना वायरस की रफ्तार: 10 दिन में 52 गुना बढ़े संक्रमित, सक्रिय मरीजों की संख्या 1230 पहुंची

Tue, 11 Jan 2022 08:20 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में 21 से 31 दिसंबर तक मिले थे मात्र 23 संक्रमित लेकिन, 01 से 10 जनवरी तक मिले 1201 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस: सैंपल लेता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमण की रफ्तार भयावह हो गई है। बीते दस दिनों में 52 गुना संक्रमित बढ़ गए हैं। 21 दिसंबर से 31 दिसंबर तक 23 मरीज मिले थे। वहीं 1 से 10 जनवरी तक ताजनगरी में 1201 संक्रमित मिले हैं। 

विज्ञापन

सोमवार को ताजमहल घूमने आए दस बच्चों सहित कुल 23 बच्चे संक्रमित मिले हैं। सरकारी व निजी अस्पतालों के दस डॉक्टर भी पॉजिटिव मिले हैं। बीते 24 घंटे में 4341 लोगों की जांच में 260 नए संक्रमित मिले हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 1230 हो गई है।
आवास विकास, दयालबाग और कमला नगर के बाद ताजगंज नया हॉटस्पॉट बन रहा है। सोमवार को यहां चार परिवारों में 12 लोग संक्रमित मिले हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव के मुताबिक ताजमहल पर जांच के दौरान 13 साल से कम उम्र के 10 बच्चों में पुष्टि हुई है। 13 बच्चे शहर के हैं। 15 साल से कम उम्र के कुल 23 बच्चे संक्रमित हुए हैं। 
विज्ञापन

इनके अलावा एसएन व निजी अस्पताल के दस चिकित्सक भी संक्रमित मिले हैं। सदर भट्टी, धौलपुर हाउस क्षेत्र, कमला नगर, कैंट व ट्रांस यमुना कॉलौनी में नए मरीज मिले हैं। सोमवार तक जिले में कुल 22.37 लाख लोगों की जांच हो चुकी है। 27021 मरीज मिल चुके हैं। 458 की मौत हो चुकी है जबकि 25332 मरीज ठीक हो चुके हैं।

अप्रैल के बाद फिर चरम पर संक्रमण
ताजनगरी में संक्रमण के ऐसे हालात दूसरी लहर में अप्रैल 2021 में रहे थे। अब नौ महीने बाद फिर तीसरी लहर चरम पर है। संक्रमण के आंकड़े खतरनाक स्थिति की तरफ संकेत कर रहे हैं। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। 21 दिसंबर को शहर में तीन सक्रिय मरीज थे। जिनकी संख्या 31 दिसंबर को बढ़कर 26 हो गई। वहीं, 21 दिसंबर को मरीजों के ठीक होने की दर 98.21% थी जो 31 दिसंबर को 0.11% घटकर 98.12 प्रतिशत रही। इधर, एक जनवरी को कुल मरीज 29 थे जो दस जनवरी को 1230 हो गए। इन दस दिनों में 1201 नए मरीज मिले हैं। एक जवरी को मरीजों के ठीक होने की दर 98.10% थी जो दस जनवरी को 4.36 प्रतिशत घटकर 93.74 फीसदी रह गई है।
जांच में आई कमी
संक्रमण की रफ्तार बढ़ने पर जांचों की संख्या बढ़नी चाहिए थी, परंतु बीते दस दिनों में कोरोना जांच कम की गई। 21 से 31 दिसंबर तक जिले में 53249 नमूनों की जांच में 23 संक्रमित मिले थे जबकि 1 से 10 जनवरी के बीच 36710 नमूनों की जांच की गई है। जिनमें 1201 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

21 दिसंबर तक तीन मरीज
1 जनवरी तक - 29 मरीज
10 जनवरी तक - 1230 मरीज

भीड़ में जाने से बचें लोग
भीड़ में जाने से लोग बचें। तीसरी लहर का जनवरी के अंत तक पीक खत्म हो जाएगा। मास्क लगाएं। कोविड व्यवहार का पालन करें। नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जा रही है। - प्रभु एन सिंह, जिलाधिकारी
आगरा में ओमिक्रॉन का एक और मरीज: 21 साल की युवती में मिला यह वैरिएंट, बरतें विशेष सावधानी
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें