फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा कोरोना: थम रही संक्रमण की रफ्तार, नहीं रुका मौतों का सिलसिला, 18 दिन में हुई 57 मरीजों की मौत, 6801 ठीक हुए

Wed, 19 May 2021 11:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

ताजनगरी में 1 मई को मृतक संख्या 269 थी। जो अब 326 हो गई है। 18 दिनों में 1.45 फीसदी की मृत्यु दर दर्ज की गई है। जबकि 88206 लोगों की जांच में कुल 3927 मरीज मिले हैं। 
विज्ञापन
कोरोना वायरसः जांच के लिए नमूने लेते कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संक्रमण की दर थम रही है लेकिन मौतों का सिलसिला नहीं रुक रहा। मंगलवार को 24 घंटे में चार मरीजों की मौत हो गई। 1 से 18 मई तक 57 मरीज दम तोड़ चुके हैं। कुल मृतक संख्या 326 हो गई है। 5510 लोगों की जांच में 96 नए मरीज मिलने से कुल संक्रमितों का आंकड़ा 25029 पहुंच गया है। पिछले 18 दिनों में 6801 मरीज ठीक हुए हैं।

विज्ञापन

 
ताजनगरी में 1 मई को मृतक संख्या 269 थी। जो अब 326 हो गई है। 18 दिनों में 1.45 फीसदी की मृत्यु दर दर्ज की गई है।जबकि 88206 लोगों की जांच में कुल 3927 मरीज मिले हैं। संक्रमण दर 4.45 फीसदी है। यानी प्रत्येक 100 लोगों की जांच में 4 से 5 संक्रमित मिल रहे हैं। मंगलवार को 24 घंटे में 244 मरीज ठीक हुए, इस तरह अब तक कुल 23257 मरीज ठीक हो चुके हैं।

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि संक्रमण में कमी आई है। लेकिन गंभीर मरीजों की हालत में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर उन्हें बचाना मुश्किल हो रहा है। गंभीर मरीजों के लिए वेंटीलेटर उपलब्ध हैं। वर्तमान में 1446 सक्रिय मरीज हैं। जिले में 8.28 लाख लोगों की जांच हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पिछले 18 दिनों में सबसे ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं। मरीजों के ठीक होने की दर बढ़ने से हालात सामान्य हो रहे हैं। उन्होंने लोगों से लापरवाही नहीं बरतने की अपील की है।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

एक दिन में 10664 लोगों की हुई कोरोना जांच, सात पॉजिटिव मिले
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले में कोरोना की जांच बढ़ा दी गई है। मंगलवार को पहली बार जिले में रिकॉर्ड 10664 लोगों की एंटीजन और आरटीपीसीआर जांच की गई। जिले में पहली बार एक दिन में 10 हजार से अधिक जांचें हुई हैं। 

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि एक दिन में तीन से चार हजार लोगों की जांच हो रही थीं। यह सोचा भी नहीं गया था कि एक दिन में 10 हजार लोगों की जांच हो पाएगी। मंगलवार को करीब 4400 लोगों की आरटीपीसीआर जांच की गई। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में की गई एंटीजन जांच की रिपोर्ट राहत देने वाली है। ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 3000 हजार लोगों की एंटीजन जांच की गई। इसमें से महज सात लोगों की कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 

दरोगा प्रशांत हत्याकांड: पुलिस विभाग ने दिया एक दिन का वेतन, शहीद की पत्नी और मां को सौंपा 54.35 लाख का चेक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें