कोरोना वायरस: कोरोना की जांच के लिए नमूना लेता कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में एक और संक्रमित की मौत से बुधवार को मृतकों की संख्या 453 हो गई। जिले में अब 66 सक्रिय मरीज हैं। बुधवार को 8690 लोगों की जांच में दो नए संक्रमित मिले हैं। चार मरीज ठीक भी हुए हैं। संक्रमण थमने के बावजूद मृतक रोगियों की संख्या बढ़ना चिंताजनक है।
बुधवार तक जिले में 11.67 लाख लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। दो नए समेत 25706 मरीज मिल चुके हैं। जिनमें 25187 मरीज ठीक हो चुके हैं। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 97.98% है। शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण में कमी आई है।
लोग बिना मास्क बाहर निकल रहे
नए मरीज मिलना कम होने से लोग राहत की सांस ले रहे हैं। दूसरी तरफ कोरोना कर्फ्यू खत्म होने के बाद लापरवाहियों का सिलसिला शुरू हो गया है। लोग बिना मास्क बाहर निकल रहे हैं। उचित दूरी पालन नहीं हो रहा। पुलिस व प्रशासन भी सख्ती को लेकर लापरवाह है। अगर सतर्कता नहीं बरती गई तो तीसरी लहर जल्द आने की आशंका है।
राहत: 687 गांव संक्रमण मुक्त, तीन में बचे चार मरीज
जिले की 690 ग्राम पंचायतों में 687 गांव संक्रमण मुक्त हो गए हैं। अब सिर्फ तीन गांव में ही चार मरीज बचे हैं। चारों मरीज होम आइसोलेशन में हैं। ऐसे में आगामी सप्ताह तक जिले की सभी 15 ब्लॉक में 690 पंचायतें संक्रमण मुक्त हो सकती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में नए केस मिलना बंद हो गया है। इससे लोग चैन की सांस ले रहे हैं।
मेडिकल किट वितरित
पंचायत चुनाव के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से संक्रमण ने पैर पसारे थे। पांच हजार से अधिक लोगों में कोरोना लक्षण मिले। निगरानी समितियां बनाकर घर-घर बीमार लोगों का सर्वे कराया गया। उन्हें मेडिकल किट वितरित की गई।
सत्ता से अध्यक्ष पद का अजब संयोग: निजाम बदलने के साथ बदलते रहे हैं आगरा में जिला पंचायत अध्यक्ष