फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: 22 नए मरीज मिले, 10 और मौतें दर्ज होने से 405 पर पहुंचा मृतकों का आंकड़ा

Fri, 28 May 2021 12:58 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में कोरोना संक्रमण की दर कम हुई है। पुरानी मौतों को पोर्टल पर दर्ज करने का सिलसिला जारी है। 
विज्ञापन
आगरा में कोरोना: एसएन मेडिकल कॉलेज का आइसोलेशन वार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में गुरुवार को 24 घंटे में 22 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। 10 और मृतकों का ब्योरा दर्ज होने से मृतक मरीजों का आंकड़ा 405 पर पहुंच गया है। जिले में अब 546 सक्रिय केस हैं। संक्रमण की दर 0.25 फीसदी रह गई है। प्रत्येक 400 की जांच में अब एक नया संक्रमित मिल रहा है। 
विज्ञापन


गुरुवार को 8708 लोगों की जांच में 22 मरीज मिले हैं। 64 नए ठीक भी हुए हैं। 405 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। जिला प्रशासन के मुताबिक 8.96 लाख लोगों की जांच में कुल 25,464 मरीज मिल चुके हैं। जिनमें 24,513 मरीज ठीक हो चुके हैं। 

जिले में 546 सक्रिय केस हैं। जिनमें अधिकांश होम आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 96.27 फीसदी है। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी संक्रमण घट रहा है। संक्रमण के नए मामलों में कमी आई है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुराने मृतकों के आंकड़े ने बढ़ाई चिंता
दूसरी लहर में अस्पतालों में मरने वाले मरीजों के आंकड़े हैरान करने वाले हैं। पिछले 15 दिनों से अस्पतालों में मृतक रोगियों की गिनती जारी है। लगातार पुरानी मौतें दर्ज हो रही हैं। 

बाह में छठे दिन भी नहीं मिला संक्रमित
बाह क्षेत्र में लगातार छठे दिन कोई भी कोरोना का मरीज नही मिला। अधीक्षक डा0 जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि 376 की कोरोना की जांच की गई। बाह, बटेश्वर, बाघराजपुरा में 313 को टीके लगाये गये। लोगों को सामाजिक दूरी और मास्क के इस्तेमाल के लिए घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीमें जागरूक कर रही है।

91 केंद्रों पर 12,203 लोगों लगवाया टीका
कोरोना वैक्सीन गुरुवार को 91 केंद्रों पर लगाई गई। जहां 12203 लोगों ने टीका लगवाया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 40 नए केंद्र बनाए गए हैं। गुरुवार को लोगों को 18 से 44 वर्ष के लोगों को नए केंद्रों पर 29 मई तक के लिए अप्वाइंटमेंट लेने का मौका दिया गया।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें