फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: जूतों के बीच छिपाकर लाई हरियाणा की शराब जब्त, ट्रक पर लगाई फर्जी नंबर प्लेट, 225 पेटियां पकड़ी

Fri, 27 Aug 2021 11:18 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

जिस वाहन से इन्हें लाया गया, उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी। वाणिज्य कर विभाग ने जिला आबकारी अधिकारी को वाहन और अंग्रेजी शराब की 225 पेटियां सौंप दी हैं।
विज्ञापन
जूतों के बीच छिपाई गई शराब की पेटियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाणिज्य कर विभाग ने गुरुवार को चेकिंग के दौरान हरियाणा से छिपाकर लाई जा रही अवैध शराब जब्त की। जूते के डिब्बों के पीछे अंग्रेजी शराब की 225 पेटियों को छिपाया गया था। जिस वाहन से इन्हें लाया गया, उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी। वाणिज्य कर विभाग ने जिला आबकारी अधिकारी को वाहन और अंग्रेजी शराब की 225 पेटियां सौंप दी हैं।

विज्ञापन

गुरुवार को वाणिज्य कर विभाग के सचल दल चार ने नेशनल हाईवे पर चेकिंग के दौरान वाहन संख्या DL 1 MA 1857 को रोका। ड्राइवर ने जूते से जुड़े ई-वे बिल और कागजात दिखाए। सचल दल माल की जांच के लिए ट्रक को जयपुर हाउस स्थित वाणिज्य कर कार्यालय ले कर आया। 
भौतिक सत्यापन किया तो मामला सामने आ गया। जूते के डिब्बों के पीछे अंग्रेजी शराब की 225 पेटियां छिपाकर रखी गई थीं। पूछताछ में ड्राइवर ने बताया कि हरियाणा से अवैध शराब लाकर वह आगरा में बेचने वाले थे। अधिकारियों ने ट्रक के नंबर की जांच कराई तो यह भी फर्जी निकला। इस पर वाणिज्य कर विभाग ने जिला आबकारी अधिकारी को वाहन और शराब की पेटियां जांच और अग्रिम कार्रवाई के लिए सुपुर्द कर दीं। इस कार्रवाई को विभाग के अपर आयुक्त ग्रेड वन एके सिंह के निर्देशन में विभाग की प्रवर्तन इकाइयों एवं विशेष अनुसंधान शाखा ने अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा जहरीली शराब कांड: शराब पीने के बाद सिर में दर्द हुआ, फिर उल्टी, अस्पताल में गई सब्जी विक्रेता की जान 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें