शिक्षकों का आरोप है कि मेट्रो की ओर से पार्किंग भी बिना अनुमति के बनाई जा रही है। इसके विरोध में एफआईआर दर्ज कराने के लिए शिकायती पत्र दे रहे हैं। डीएम को भी इसकी जानकारी दे दी है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आगरा कॉलेज मैदान में मेट्रो निर्माण के दौरान पट्टिका तोड़े जाने से शिक्षकों ने हंगामा किया। नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। मेट्रो कर्मचारी से भी नोंकझोंक हुई। पुलिस भी माैके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विरोध में शिक्षकों ने कल से धरना देने का ऐलान किया है। प्राचार्य डॉक्टर सीके गौतम ने बताया कि मेट्रो ने बिना अनुमति के ही कॉलेज के मैदान की दीवार तोड़ दी है। वहां 40 साल पुरानी लगी पट्टिका को भी तोड़ दिया। यहां पर पार्किंग भी बिना अनुमति के बनाई जा रही है। इसके विरोध में एफआईआर दर्ज कराने के लिए शिकायती पत्र दे रहे हैं। डीएम को भी इसकी जानकारी दे दी है।