आगरा कॉलेज में एलएलबी प्रथम वर्ष 2026-27 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसकी कटऑफ मेरिट सूची जारी कर दी है। पांच अक्तूबर से काउंसिलिंग होगी। इससे अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थी का प्रवेश का दावा नहीं माना जाएगा।
प्राचार्य डॉ. सीके गौतम ने बताया कि एलएलबी प्रथम वर्ष में 300 सीटें हैं। इसमें विभिन्न वर्ग के लिए 5, 7 और 9 अक्तूबर को विधि संकाय के हॉल में काउंसिलिंग होगी। काउंसिलिंग सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक होगी। इसमें शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को आवश्यक मूल प्रमाण-पत्र साथ लाने होंगे।
विभागाध्यक्ष डॉ. डीसी मिश्रा ने बताया कि अभ्यर्थियों को हाईस्कूल, इंटरमीडिएट एवं स्नातक की अंकतालिकाएं, नवीन जाति प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र, समर्थ वेब पोर्टल का पंजीकरण, ट्रांसफर सर्टिफिकेट, चरित्र प्रमाण-पत्र, कॉलेज ऑनलाइन फॉर्म की प्रिंट कॉपी, उससे संबंधित प्रमाण-पत्र और 425 रुपये की रसीद साथ लानी है। विधि संकाय के डॉ. गौरव कौशिक ने बताया कि दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों को संबंधित दिव्यांगता प्रमाण-पत्र भी प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
ये हैं कटऑफ लिस्ट:
वर्ग कट ऑफ काउंसिलिंग
सामान्य 155.25 05 अक्तूबर
दिव्यांग 98.16 05 अक्तूबर
ओबीसी 148. 50 07 अक्तूबर
दिव्यांग 126.15 07 अक्तूबर
एससी 142.91 09 अक्तूबर
दिव्यांग 140.12 09 अक्तूबर
एसटी 122.84 09 अक्तूबर
ईडब्ल्यूएस 138.60 09 अक्तूबर