आगरा कॉलेज ने सोमवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी है। कॉलेज ने बीबीए, बीसीए के साथ बीकॉम में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की पहली कट ऑफ जारी कर दी है। छात्र-छात्राओं को प्रवेश के लिए 18 जून से कॉलेज बुलाया गया है।
प्राचार्य प्रो. सीके गौतम ने बताया कि कॉलेज के लिए आवेदन प्रक्रिया को 11 मई से प्रारंभ कर दी है। सत्र नियमन के लिए समय से कक्षाएं शुरू होना जरूरी है। इसीलिए कॉलेज ने सोमवार को तीन पाठ्यक्रमों की कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी है। कट ऑफ में आने वाले छात्र निर्धारित तिथि और समय पर काउंसिलिंग प्रक्रिया में शामिल होना अनिवार्य है। बीबीए और बीसीए पाठ्यक्रम के चयनित अभ्यर्थियों को 18 और 19 जून को अमृत भवन में सुबह 10 बजे उपस्थित होना होगा। प्रवेश प्रक्रिया दोपहर 2 बजे तक चलेगी। वहीं बीकॉम के चयनित अभ्यर्थियों को 20 मई को न्यू बिल्डिंग में उपस्थित होना है। यहां भी 10 से 2 बजे तक प्रवेश प्रक्रिया चलेगी।
ये प्रमाण पत्र लाने होंगे साथ
प्राचार्य ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेजों के साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य लाना होगा। प्रमाण पत्रों में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की मूल अंक तालिका, जाति प्रमाण पत्र यदि लागू हो तो, ऑनलाइन वेब पंजीकरण की प्रति, स्थानांतरण प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, 425 रुपये शुल्क की रसीद, ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रति व सभी प्रमाण पत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियां भी साथ लानी होंगी।
यह है कटऑफ
बीबीए
कटऑफ वर्ग
77.40 सामान्य
62.60 आर्थिक रूप से कमजोर
64.80 ओबीसी
66.00 अनुसूचित जाति
बीसीए
कटऑफ वर्ग
70.00 सामान्य
93.00 आर्थिक रूप से कमजोर
58.60 ओबीसी
60.20 अनुसूचित जाति
बीकॉम
कट ऑफ वर्ग
69.20 सामान्य
53.00 ओबीसी
49.80 अनुसूचित जाति