फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra College: आगरा कॉलेज के छात्रों के लिए जरूरी खबर, काउंसलिंग हुई शुरू; ये दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य

Thu, 25 Jun 2026 08:49 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा कॉलेज में 2026-27 के शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश की काउंसलिंग 25 जून से शुरू हो रही है। इसमें पांच विषयों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्रवेश सुनिश्चित होने के बाद ऑनलाइन फीस भरनी होगी।
 
विज्ञापन
आगरा कॉलेज आगरा 
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा कॉलेज में 2026-27 सत्र के लिए आज से काउंसलिंग शुरू हो रही है, जिसमें बीकॉम, बीबीए, बीसीए, पत्रकारिता और बायोटेक्नोलॉजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अभ्यर्थियों को मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे तथा प्रवेश के बाद ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी व्रत आज, जानें नियम और विधि; 24 एकादशियों के बराबर मिलेगा पुण्य

 

प्राचार्य डॉ. सीके गौतम ने बताया कि काउंसलिंग सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को हाईस्कूल, इंटरमीडिएट समेत अन्य प्रमाणपत्रों की मूल काॅपी लानी होगी। आधार कार्ड, श्रेणी प्रमाणपत्र, पासपोर्ट आकार का फोटो साथ लाना होगा। प्रवेश सुनिश्चित होने पर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शुल्क जमा करना अनिवार्य है। पढ़ाई शुरू होने की तिथि भी जल्द जारी की जाएगी। एंटी रैगिंग टीम भी सक्रिय रहेगी और इसमें किसी संलिप्तता मिलने पर कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें -  आगरा-मथुरा हाईवे पर बड़ा हादसा: चलती रोडवेज बस का पहिया निकला, डिवाइडर से टकराकर पलटी; 8 यात्री गंभीर घायल
 
विज्ञापन

पाठ्यक्रम काउंसलिंग स्थान
बीकॉम बीकॉम विभाग
पीजीडीजे (पत्रकारिता) पीजीडीजे विभाग
बीबीए बीबीए-बीसीए अतिथि भवन
बीबीए लॉजिस्टिक्स बीबीए-बीसीए अतिथि भवन
बीसीए बीबीए-बीसीए अतिथि भवन
बीएससी बायोटेक्नॉलॉजी बायोटेक्नॉलॉजी विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें