आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में आईएसबीटी के सामने एनएच-2 पर सीएनजी से संचालित लोडर में अचानक आग लग गई। लपटें उठते ही चालक और राहगीरों ने लोडर में लदा स्पेयर पार्ट्स व खाद्य सामग्री का सामान बाहर निकालना शुरू कर दिया।
आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में आईएसबीटी के सामने एनएच-2 पर सीएनजी से संचालित एक लोडर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोडर में आग की लपटें उठती देख चालक और राहगीरों ने उसमें लदे सामान को बाहर निकालना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
लोडर चालक द्वारका प्रसाद ने बताया कि वह लोडर में स्पेयर पार्ट्स और खाद्य सामग्री भरकर जा रहे थे। इसी दौरान आईएसबीटी के सामने अचानक लोडर से चिंगारी निकलने लगी। देखते ही देखते आग ने लोडर में लगे सीएनजी टैंक को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद पूरा लोडर आग की लपटों से घिर गया। अचानक हुई इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। चालक और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए लोडर में रखा सामान बाहर निकाला।