फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः बिजली कंपनी के वाहन की चपेट में आने से बालक की मौत, हंगामा

Wed, 27 Dec 2017 08:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
आगरा में फतेहाबाद रोड स्थित गांव कुआंखेड़ा में बुधवार सुबह टोरंट के वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार 10 वर्षीय के अमन की मौत हो गई। 
विज्ञापन


मुआवजे को लेकर ग्रामीणों ने कुआंखेड़ा रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस और टोरंट अधिकारी पहुंच गए। पुलिस ने समझा बुझाकर ग्रामीणों को शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

मेगपुर, मनिया, धौलपुर निवासी अमन पुत्र अजमेरी की बहन सुष्मिता पत्नी ललित ताजगंज के कुआंखेड़ा में रहती है। अमन कुछ दिन पहले बहन के यहां आया था। 

बुधवार सुबह 11 बजे घर के पास साइकिल चला रहा था। तभी टोरंट के वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने गाड़ी को पकड़ लिया। शव को रखकर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ताजगंज और टोरंट अधिकारी पहुंच गए। ग्रामीण मुआवजे को लेकर हंगामा करते रहे। शाम पांच बजे समझौता होने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। 

इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं टोरंट पीआरओ भूपेंद्र सिंह का कहना था कि गाड़ी ठेकेदार की थी। ठेकेदार की ओर से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें