फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा कार्निवल : इंडिया डांस बीट-सीजन 5 में बच्चों की दिखी प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। बीएसएनएल मैदान में चल रहे आगरा कार्निवल में एकता सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था ने इंडिया डांस बीट-सीजन 5 का भव्य आयोजन किया। डांस प्रतियोगिता में ग्रुप, सोलो एवं ड्यूएट श्रेणियों में मुकाबले कराए गए, जिसमें 50 से अधिक बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। अमर उजाला कार्यक्रम में मीडिया सहयोगी है।
विज्ञापन

निर्णायक की भूमिका सौरव ने निभाई। शो की आयोजक एकता जैन ने विजेता प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार स्वरूप ट्रॉफी प्रदान की। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र (सर्टिफिकेट) देकर प्रोत्साहित किया गया।
कार्निवल के आयोजक यशवंत ने बच्चों को मंच पर सम्मानित करने के साथ-साथ कार्निवल के पास भी प्रदान किए। बच्चों को झूले एवं मेले में निशुल्क प्रवेश की सुविधा दी गई। सुजल जैन ने बताया कि यह शो शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक लगातार चला। प्रतियोगिता में केवल आगरा ही नहीं, बल्कि मथुरा और हाथरस से आए बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण फैजान खान की ओर से प्रस्तुत राम भजन पर भावपूर्ण नृत्य रहा, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। संचालन सेम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें