फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Metro: मेट्रो स्टेशन से जुड़ेगा आगरा कैंट रेलवे स्टेशन, मथुरा के लिए मिल सकती है हरी झंड़ी

Sat, 18 Feb 2023 02:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा मेट्रो को मथुरा से जोड़ने की भी उम्मीद जाग रही है।  उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने इसे लेकर संकेत दिए हैं ।
विज्ञापन
आगरा मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा कैंट स्टेशन और मेट्रो स्टेशन को जोड़ा जाएगा। दोनों की कनेक्टविटी से यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। ये कहना है  उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय का। उन्होंने बताया कि इसके लिए रेलवे सर्वे कर रहा है।

विज्ञापन


डीआरएम कार्यालय में मीडिया से रूबरू होते हुए उपाध्याय ने बताया कि आगरा कैंट पर बेहतर सुविधाएं करने के लिए कार्य चल रहा है। इसको मेट्रो स्टेशन से जोड़ने की कवायद भी की जा रही है। विशेषज्ञों की टीम सर्वे कर रही है। इनकी रिपोर्ट मिलने पर कार्य शुरू होगा। इससे लोगों को आगरा कैंट स्टेशन तक पहुंचना आसान हो जाएगा। 

आगरा-मथुरा को जोड़ने के लिए वंदे मेट्रो योजना के बारे में कहा कि दो बड़े शहरों को जोड़ने के लिए ये योजना है। उम्मीद है कि भविष्य में दोनों शहरों के बीच इसका संचालन हो। बजट में आगरा-मथुरा के जिन 15 स्टेशन कायाकल्प के लिए चयन हुए थे, इसके लिए टेंडर हो गया है। इसमें स्वचलित सीढि़यां, लिफ्ट समेत यात्रियों के लिए अन्य सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।

आगरा कैंट स्टेशन पर दूसरे प्रवेश मार्ग की सौगात

आगरा कैंट स्टेशन के दूसरे प्रवेश मार्ग के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे आसपास की आबादी को कैंट स्टेशन पर आने के लिए 3 किलोमीटर का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। दूसरा मार्ग शुरू होने पर यात्री खेरिया मोड़ की ओर से एफसीआई गोदाम से उतरकर सराय ख्वाजा की तरफ से टिकट लेकर स्टेशन में प्रवेश कर सकेंगे।

दिसंबर तक पूरा हो जाएगा यमुना पुल

उन्होंने बताया कि 110 करोड़ रुपये की लागत से यमुना पर बन रहे नए पुल का काम तेजी से चल रहा है। दिसंबर तक कार्य पूरा होने की उम्मीद है। इसके अलावा आगरा फोर्ट-बांदीकुई लाइन की डबलिंग के लिए डीपीआर मंजूर हो गई है। डबलिंग होने से आगरा-जयपुर के बीच दूरी कम हो जाएगी।

कीथम-भांडई तीसरी लाइन के लिए हुई जमीन अधिग्रहण

कीथम से भांडई तक तीसरी लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण हो चुका है। इस पर 3-4 पुल बनेंगे। इनका कार्य शुरू हो गया है। भांडई पर एक फ्लाईओवर बनाने को रेलवे ने मंजूरी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें