फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरिटेज रेलवे स्टेशन बनेगा आगरा छावनी, 15 करोड़ की लागत से बदलेगी सूरत

Mon, 20 May 2019 02:21 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा कैंट स्टेशन
विज्ञापन
आगरा छावनी रेलवे स्टेशन जल्द ही हेरिटेज लुक में दिखाई देगा। स्टेशन की मुख्य इमारत दो मंजिला होगी। पार्किंग स्थल को भी शिफ्ट किया जाएगा। स्टेशन के मुख्य द्वार पर पार्क और फुव्वारे लगाए जाएंगे। तकरीबन 15 करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण के कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

 
आगरा रेल मंडल के ए क्लास स्टेशन आगरा छावनी का स्वरूप बदलने के लिए ब्ल्यू प्रिंट तैयार किया जा रहा है। स्टेशन की इमारत अब दो मंजिला होगी। इसके प्रथम तल और द्वितीय तल में यात्रियों के लिए रेस्टोरेंट समेत अन्य सुविधाएं होंगी। 

इसके लिए स्टेशन की पार्किंग को भी शिफ्ट किया जाएगा। पार्किंग स्थल अब जीआरपी थाने के नजदीक पुराने पार्सलघर की भूमि पर बनाया जाएगा। कुलीघर को भी हटाया जाएगा। स्टेशन में वेटिंग रूम के स्वरूप को भी बदला जाएगा। इसमें आरामदायक सोफा और कुर्सियां लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहतर होगी लाइटिंग व्यवस्था

रोशनी के लिए लाइटिंग व्यवस्था बेहतर की जाएगी। स्टेशन पर पहुंचते ही यात्रियों को बेहतर महसूस हो, इसके लिए स्टेशन के गेट पर ही पार्क विकसित होगा। फुव्वारे भी लगेंगे। यह कवायद आगरा आने वाले पर्यटकों को लुभाने के लिए की जा रही है।   

आगरा रेल मंडल के नवागत अपर मंडल रेल प्रबंधक मुदित चंद्रा ने बताया कि स्टेशन को विकसित करने के लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है। बजट आ चुका है। आचार संहिता हटने के बाद टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। 

आगरा कैंट स्टेशन पर द्वितीय प्रवेश द्वार सराय ख्वाजा की ओर बनाई जाएगी। इसके लिए कार्य शुरू हो गया है। इसके पहले स्टेशन से रेलवे कोर्ट, पार्सलघर को शिफ्ट किया जा चुका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें