एटा में अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत रविवार को महिला सशक्तिकरण को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें रोजगार और कौशल विकास पर चर्चा की गई। साथ ही महिला अधिकारों पर चिंतन हुआ।
डॉ. शशि ने कहा कि महिलाएं आज के दौर में किसी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। हर जगह महिलाएं अपनी काबिलियत के दम पर लोहा मनवा रही हैं। बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ के तहत बेटियों को शिक्षित बनाया जा रहा है। प्रियंका ने कहा कि आजकल हर कोई नौकरी के पीछे भाग रहा है, लेकिन कौशल विकास की ओर कोई ध्यान नहीं देता। इसलिए जरूरी है कि नौकरी से पहले कौशल को विकसित किया जाए।
श्वेता ने कहा कि सरकारी नौकरियों के लिए हर साल लाखों युवा प्रयास करते हैं, लेकिन उनका चयन भी नहीं हो पाता। ऐसे में जरूरत है कि कौशल विकास के साथ ही हर युवा अपनी क्षमता और योग्यता को पहचानें।