फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आगरा छावनी के सफाई कर्मचारियों ने की हड़ताल, चौक चौराहों पर लगा कूड़े का अंबार

Fri, 30 Aug 2024 03:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा छावनी के सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। सुबह-सुबह कूड़ा नहीं उठने से लोग परेशान हो गए। सफाईकर्मियों ने ये हड़ताल एक आरटीआई एक्टिविस्ट पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए की गई।
 
विज्ञापन
हंगामा करते सफाई कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के छावनी परिषद में सफाई कर्मियों ने आरटीआई कार्यकर्ता के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होने पर शुक्रवार की सुबह सफाई कार्य ठप कर दिया। साथ ही गिरफ्तारी न होेने तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी। छावनी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। सफाई कार्य ठप होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


छावनी के आठ वार्डों में निजी कंपनी से जुड़े सफाई कर्मचारियों को लगाया गया हैं। शुक्रवार की सुबह से ही 100 से अधिक कर्मचारियों ने काम नहीं किया। इससे लोगों के घरों से कूड़ा कलेक्शन नहीं हुआ। सदर बाजार, शहजादी मंडी, नौलक्खा, आगरा कैंट रोड, सोहल्ला, लाल कुर्ती सहित अन्य इलाकों में भी सफाई कार्य ठप रहा। यहां कूड़े के ढेर लगे रहे।

विज्ञापन




 
विज्ञापन

लोगों ने अपने स्तर से सफाई कराने का प्रयास किया, लेकिन कर्मचारियों ने उन्हें रोक दिया। दोपहर करीब 12 बजे के करीब सफाई कर्मियों ने छावनी कार्यालय के गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि तीन दिन पहले आरटीआई कार्यकर्ता विनोद बघेल ने एक सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट की थी। मुकदमा दर्ज कराया गया, लेकिन पुलिस ने गिरफ्तारी नहीं की है।

इस बात से सफाई कर्मचारियों में आक्रोश है। जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती, हड़ताल जारी रहेगी। वहीं एसीपी सदर डॉ. सुकन्या का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं छावनी प्रशासन ने नियमित सफाई कर्मियों को माल रोड और आसपास के इलाके में सफाई के लिए लगाया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें