आगरा के छावनी परिषद में सफाई कर्मियों ने आरटीआई कार्यकर्ता के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होने पर शुक्रवार की सुबह सफाई कार्य ठप कर दिया। साथ ही गिरफ्तारी न होेने तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी। छावनी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। सफाई कार्य ठप होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
छावनी के आठ वार्डों में निजी कंपनी से जुड़े सफाई कर्मचारियों को लगाया गया हैं। शुक्रवार की सुबह से ही 100 से अधिक कर्मचारियों ने काम नहीं किया। इससे लोगों के घरों से कूड़ा कलेक्शन नहीं हुआ। सदर बाजार, शहजादी मंडी, नौलक्खा, आगरा कैंट रोड, सोहल्ला, लाल कुर्ती सहित अन्य इलाकों में भी सफाई कार्य ठप रहा। यहां कूड़े के ढेर लगे रहे।