आगरा में आप अपने घर से बाहर जा रहे हैं तो पहले ट्रैफिक का डायवर्जन प्लान देख लें। बकरीद पर ट्रैफिक कई जगह बंद कर दिया गया है, जबकि कई जगह रूट बदले गए हैं। इस ओर ध्यान नहीं दिया, तो आप लंबे जाम में फंस सकते हैं। नीचे दिए गए रास्तों का रूट चार्ट देखकर ही निकलें।
- ईदगाह बस स्टैंड से नामनेर होकर साईं का तकिया की ओर जाने वाली बसों को ईदगाह बस स्टैंड से सुल्तानपुरा चौराहा से क्लब चौराहा होकर गुजारा जाएगा।
- साईं का तकिया चौराहा से नामनेर होकर ईदगाह बस स्टैंड की ओर जाने बसें व अन्य वाहन क्लब चौराहा से होकर सुल्तानपुरा चौराहे से ईदगाह बस स्टैंड पर जाएंगे।
- ईदगाह तिराहा से नामनेर तिराहा के मध्य चलने वाला यातायात बंद रहेगा। प्रतापपुरा से नामनेर होकर ईदगाह बस स्टैंड को जाने वाली बसें प्रतापपुरा से क्लब चौराहा से सुल्तानपुरा चौराहा होकर गुजारी जाएंगी।
- साई का तकिया से स्टेंट बैंक की तरफ आने वाला यातायात साईं का तकिया से जिला अस्पताल, छीपीटोला तिराहा से स्टेट बैंक तिराहा से होकर चलेगा।
- जामा मस्जिद पर बिजली घर चौराहा से मदीना तिराहा होकर चिम्मनपूड़ी वाला चौराहा की ओर जाने वाला यातायात मार्ग बंद रहेगा।
- सदर भट्टी से मंटोला से मदीना तिराहा से जामा मस्जिद चिम्मनपूड़ी चौराहा को चलने वाला यातायात बंद रहेगा, जो सदर भट्टी से मीरा हुसैनी से गंतव्य को जाएंगे।
- चिम्मनपूड़ी वाला चौराहा से मदीना तिराहे होकर बिजली घर या मंटोला को आने वाला यातायात चिम्मनपूड़ी वाला चौराहा से रावतपाड़ा होकर मीरा हुसैनी के रास्ते गंतव्य को जाएगा तथा चिम्मनपूड़ी वाला चौराहे से बिजली घर चौराहा को आने वाला यातायात चिम्मन पूड़ी वाला चौराहा से दरेसी होकर जाएगा।
- टेढ़ी बगिया में यमुना एक्सप्रेसवे के नीचे खंदौली कट से टेढ़ी बगिया की ओर आने वाले भारी वाहनों को कुबेरपुर होकर निकाला जाएगा।
- टेढ़ी बगिया चौराहा से मस्जिद की ओर जाने वाले वाहनों को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा, उन्हें परिवर्तित मार्ग से यात्रा पूरी करनी होगी।