फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सेक्टर-2 में कब्जा मुक्त कराई 120 करोड़ की सरकारी भूमि, बुलडोजर ने ध्वस्त कर डालीं 90 झुग्गी-झोपड़ियां

Wed, 24 Sep 2025 08:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के आवास विकास कॉलोनी में 11000 वर्ग मीटर भूमि पर 90 झुग्गी-झोपड़ियां डालकर कब्जा कर लिया गया। भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंची टीम ने इस जमीन को कब्जा मुक्त कराया। 
विज्ञापन
अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के आवास एवं विकास परिषद ने मंगलवार को सेक्टर-2 सी में 120 करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी भूमि कब्जा मुक्त कराई। करीब 11000 वर्ग मीटर भूमि पर 90 अवैध झुग्गी-झोपड़ियां बन गईं। बार-बार नोटिस और चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने पर मंगलवार को बुलडोजर से अवैध कब्जे ध्वस्त किए गए।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता अतुल कुमार के नेतृत्व में आवास एवं विकास परिषद के प्रवर्तन दल और पुलिस फोर्स की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाए गए। इस दौरान भारी विरोध और हंगामा हुआ। लेकिन, पुलिस फोर्स के आगे अतिक्रमण करने वालों की नहीं चली। प्रवर्तन अधिकारी जीएम खान ने बताया कि कार्रवाई के दौरान विरोध करने वाला को अधिकारियों ने समझाया। इसके बाद अतिक्रमण करने वालों ने स्वयं अपना सामान समेट लिया। अतिक्रमण ध्वस्त किए। भूमि खाली होने के बाद उसे बुलडोजर से समतल किया गया। अधिशासी अभियंता सूरजपाल सिंह ने बताया कि 30 सितंबर को भूमि की नीलामी प्रस्तावित है। इस भूमि का बाजार मूल्य 120 करोड़ रुपये से अधिक है।

घरों में खुले शोरूम, बनाई मार्केट
 आवास एवं विकास परिषद की लापरवाही से सिकंदरा योजना स्थित सेक्टर-1 से लेकर सेक्टर-16 तक आवासीय भूखंडों में व्यावसायिक निर्माण हो गए हैं। घरों में शोरूम खुल गए हैं। अवैध रूप से मार्केट बनाई जा रही हैं। जन प्रहरी संस्था संयोजक नरोत्तम सिंह शर्मा का आरोप है कि अवैध निर्माण व रिहायशी भूखंडों में हो रही व्यावसायिक गतिविधियों को आवास एवं विकास परिषद के अधिकारियों को संरक्षण प्राप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें