फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: भैंसों के बाड़े में सो रहे किसान पर आवारा सांड ने किया हमला, मौत 

Wed, 16 Mar 2022 10:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आवारा जानवरों का ग्रामीण क्षेत्रों में आतंक बढ़ता ही जा रहा है। जिले में बीती रात भैंसों के बाड़े में सो रहे किसान पर सांड ने हमला कर दिया, जिससे किसान की मौत हो गई। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन
किसान की मौत के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के थाना जगनेर क्षेत्र के गांव दहगवां में बीती रात दर्दनाक हादसा हुआ। यहां भैंसों की रखवाली करने के लिए बाड़े में सो रहे किसान पर आवारा सांड ने हमला बोल दिया, जिससे किसान की मौत हो गई। घटना की जानकारी आज सुबह हो सकी, जब किसान के बेटा चाय देने के लिए बाड़े में पहुंचा। किसान की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

विज्ञापन


जगनेर थाना के गांव दहगवां निवासी मिश्रीलाल अपने घर के समीप बने भैंसों के बाड़े में सो रहे थे। बताया गया है कि बीती रात एक सांड ने उन पर हमला बोल दिया, जिससे वे बुरी तरह लहूलुहान हो गए। रात में किसी को इस बात की भनक नहीं लग सकी। किसान के दर्दनाक मौत हो गई। आज सुबह जब किसान के बेटा चाय लेकर भैसों के बाड़े में पहुंचा, तो पिता की लहूलुहान हालत में मृत देख उसके होश उड़ गए।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव 

किसान की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही थाना जगनेर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आवारा जानवरों का आतंक

वहीं ग्रामीणों ने बताया कि जगनेर क्षेत्र में आवारा जानवरों का आतंक है। इन जानवरों की वजह से किसानों को अपनी फसलों की रखवाली करनी पड़ती है। यदि किसी दिन खेत पर नहीं पहुचे, तो ये रात में फसल बर्बाद कर देते हैं। इतना ही नहीं खेत पर रखवाली कर रहे किसानों पर भी ये हमला बोल देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें