फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबे में दबे नियम: बिल्डिंग गिरी तो जागा सिस्टम, आगरा में इन 27 हजार अवैध निर्माण पर उठे सवाल

Tue, 28 Apr 2026 09:34 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के भैरों बाजार में बिल्डिंग गिरने के बाद एडीए की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का आरोप है कि एडीए की मिलीभगत से नियमों को दरकिनार कर मौत के ढांचे खड़े किए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
भैरों बाजार स्थिति केनरा बैंक की बिल्डिंग गिरने के बाद मलबा हटाटी मशीन। अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बेलनगंज स्थित भैरों बाजार में कृष्णा मेट्रो मॉल निर्माण के दौरान ढही केनरा बैंक की बिल्डिंग मामले में सोमवार को कमेटी जांच के लिए नहीं पहुंची। मंगलवार को सचिव सहित तीन सदस्यीय कमेटी निर्माण की जांच करेगी। इमारत ढहने के बाद एडीए की लापरवाही पर लोगों ने सवाल उठाए हैं और पूछा है कि एडीए को हादसे के बाद ही नियम-कायदे क्यों याद आते हैं। नियमों के मलबे पर निर्माण खड़े करते समय एडीए सुपरवाइजर, अवर अभियंता, सहायक अभियंता, प्रवर्तन प्रभारी पर कार्रवाई क्यों नहीं की जाती।
विज्ञापन

इस हादसे के बाद एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने क्षेत्रीय अवर और सहायक अभियंता को हटा दिया है। लेकिन, उनके विरुद्ध कार्रवाई नहीं की। वार्ड में निर्माण के लिए अवर एवं सहायक अभियंता जिम्मेदार हैं। उधर, एडीए प्रवर्तन कर्मियों और बिल्डर की साठगांठ से मनमानी निर्माण और बेसमेंट खुदाई का खेल चल रहा था। भैरों बाजार, कचहरी घाट, घटिया, बेलनगंज, रावतपाड़ा में शमन के बाद भी अवैध निर्माण नहीं रुक रहे। आगरा में 27 हजार अवैध निर्माण हो चुके हैं।
विज्ञापन

आज जांच के लिए जाएगी कमेटी
भैरों बाजार में निर्माणाधीन मॉल की जांच के लिए सचिव श्रद्धा शांडिल्यायन की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी मंगलवार को मौका-मुआयना करने जाएगी। एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने यह कमेटी बनाई है जो बेसमेंट से लेकर स्वीकृत मानचित्र से निर्माण कार्यों का मिलान करेगी। यदि निर्माण में उल्लंघन मिला तो उसे सील किया जा सकता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें