फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में बसपा के सम्मेलन में उमड़ी भीड़: आकाश आनंद करेंगे चुनावी शंखनाद, हाईवे पर लगा लंबा जाम

Sun, 22 Nov 2026 02:05 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में भीड़ का जुटना शुरू हो गया है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद पहुंच चुके हैं। वहीं, वाहनों के दबाव से हाईवे पर ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। लंबा जाम लग गया है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एत्मादपुर के मॉडल स्कूल मैदान में रविवार को बहुजन समाज पार्टी की ओर से विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है। सम्मेलन में राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद पहुंच चुके हैं। 
विज्ञापन


सम्मेलन में आकाश आनंद को सुनने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी है। दूरदराज से कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे हैं। बसपा के आगरा के मुख्य मंडल प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि सम्मेलन एत्मादपुर ही नहीं, बल्कि पूरे आगरा मंडल के लिए ऐतिहासिक होगा। आकाश आनंद के विचारों को सुनने के लिए हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने और आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। कार्यकर्ताओं की अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं, जो मंच, पेयजल और अनुशासन की जिम्मेदारी संभालेंगी। वही पार्किंग व्यवस्था के लिए हाइवे व बरहन रोड़ पर पार्किंग बनाई गई है।


">http://
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हाईवे पर रेंगे वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
">http://

हाईवे पर जाम से लोग परेशान, रेंग रहे वाहन
बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन के चलते में हाईवे पर जाम लग गया। एक किमी तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। हाईवे पर दोनों ओर वाहन घंटों जाम में रेंगते नजर आए। जिसके चलते एत्मादपुर कस्बे  के बाजारों में से वाहन निकलने को मजबूर हुए।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें