फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सगे भाइयों के नाम पर खरीदी कार...फिर हुई उसके साथ ऐसी बेईमानी, दर्ज कराना पड़ गया केस

Sat, 20 Sep 2025 09:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में दो भाइयों की करतूत जानकर हैरान रह जाएंगे। आरोपी भाइयों ने पीड़ित से पूरी रकम ले ली, इसके बाद भी कार उसे नहीं दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में पूरी किस्त जमा कराने के बाद भी कार और मोबाइल को कब्जे में लेने का आरोप लगाकर पीड़ित ने केस दर्ज कराने के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने थानाध्यक्ष ताजगंज को अंकित कुमार शर्मा और उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना करने के आदेश दे दिए।
विज्ञापन


कहरई ताजगंज निवासी निवासी हिमेश वित्थरिया ने सीजेएम की अदालत में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया था। आरोप लगाया था कि वह कार खरीदना चाहते थे। सिविल खराब होने की वजह से बैंक ऋण नहीं मिल पा रहा था। इस बीच मलपुरा निवासी अंकित शर्मा उनके पास आए और कहा कि कार को उनके नाम से फाइनेंस कराकर खरीद लें। 

भरोसा होने पर अंकित शर्मा के नाम से दो कार खरीद ली। उन्होंने नियमित रूप से सभी किस्तें अदा कीं। इसके बाद भी अंकित और उसके भाई ने गाड़ियों को हड़पने की साजिश रची। कार ले जाकर उनके खिलाफ केस दर्ज करा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें