फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां को हटाना था रास्ते का कांटा और प्रेमी को बुझानी थी बदले की आग, इसलिए बना ये प्लान

Fri, 19 Jan 2018 02:04 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
रव‌ि (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के डौकी क्षेत्र में सात जनवरी को हुई युवक रवि की हत्या का आरोप उसकी मां पर है। पुलिस ने बताया कि मां ने बेटे की हत्या की साजिश अपने प्रेमी के साथ रची थी। जांच में सामने आया है कि रवि मां और उसके प्रेमी दोनों की आंखों की किरकिरी बन गया था। ऐसे में मिलकर उसकी हत्या कराई गई। 
विज्ञापन


एसपीआरए नित्यानंद राय ने बताया कि रवि की मां श्यामवती मूलरूप से इकथरा, डौकी की रहने वाली है। अब वह मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र में रहती है। उसके पति और रवि के पिता जियालाल की दो साल पहले मौत हो गई थी। उसकी चार बेटी और तीन बेटे थे। दो बेटियों की शादी हो चुकी है।

पति की मौत के बाद श्यामवती के प्रेम संबंध मुरारी से हो गए। मुरारी के पहले से दो बेटे और चार बेटी हैं। श्यामवती के तीसरे नंबर के बेटे रवि के प्रेम संबंध मुरारी की एक बेटी से हो गए थे। वह उसे भगाकर ले गया था।
विज्ञापन

पीसी में दी जानकारी - फोटो : अमर उजाला
मुरारी ने रवि को समझाया, लेकिन वह नहीं माना। दस महीने पहले भी उसे छठवीं बार भगाकर ले गया था। इसके बाद कोर्ट मैरिज कर ली थी। इससे मुरारी खफा था। 

उधर, श्यामवती ने अपने पति का मकान 35 लाख रुपये में बेचा था। इसमें रवि हिस्सा मांग रहा था। मां बेटे को हिस्सा नहीं देना चाहती थी। ऐसे में मुरारी और श्यामवती ने हत्या का प्लान बना लिया।

यूं कराई हत्या

एक महीने पहले श्यामवती ने रवि को मथुरा के टाउनशिप पर बुलाया था। यहां पर मुरारी, योगेश और बुद्धा भी आए थे। वह दूर खड़े रहे। मां ने बेटे की पहचान करा दी। श्यामवती ने 25 हजार रुपये योगेश को दे दिए। 

बाकी काम होने के बाद देने की बात कही। सुपारी देने के बाद से श्यामवती योगेश पर हत्या का दबाव बनाने लगी। सात जनवरी को श्यामवती ने रवि को रुपये देने के बहाने फरह, मथुरा बुलाया। 

रवि के वापस जाने पर योगेश को जानकारी दे दी। डौकी के इकथरा मोड़ पर पहुंचते ही रवि को योगेश और उसके साथियों ने पकड़ लिया। साफी से गला घोंट दिया। इसके बाद सिर भी ईंट से कुचल दिया।
विज्ञापन

एक हत्यारा आईटीआई पास

पुलिस ने बताया कि हत्यारोपी योगेश इंटर और आईटीआई पास है। वह सिक्योरिटी एजेंसी से जुड़ा हुआ है। वह गार्ड दिलाने का काम करता है। वह आगरा और मथुरा से चार बार जेल भी जा चुका है। मुरारी की योगेश से मुलाकात दूर की रिश्तेदारी में हुई थी।

पुलिस ने बताया कि श्यामवती को अपने बेटे की हत्या कराने का कोई अफसोस नहीं था। उसने पूछताछ में बताया कि बेटा उससे झगड़ा करता था। उसके संबंध को लेकर भी भला बुरा कहता था। इससे वह परेशान आ गई थी। अब रुपये मांग रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें