आगरा के कमलानगर थाना क्षेत्र के कर्मयोगी एन्कलेव से चोरी हुई साइकिल को पीड़ित ने खुद 11 दिन में खोज लिया। उन्होंने इसमें सीसीटीवी फुटेज की मदद ली। नाबालिग सहित दो को पकड़कर पुलिस को सौंपा गया है।
विज्ञापन
दर्ज केस के अनुसार कर्मयोगी एन्कलेव निवासी देव मखीजा ने तहरीर दी। बताया कि 19 जुलाई की शाम को 4 बजे घर के बाहर से उनकी साइकिल चोरी हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज में दो नाबालिग साइकिल ले जाते दिखे।
उनकी पहचान मुगल रोड जनता क्वार्टर निवासी लाला और 11 वर्षीय नाबालिग के रूप में हुई। उन्होंने चोरी के 11 दिन बाद दोनों को पकड़ लिया। साइकिल बरामद कर उन्हें ले जाकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है।