फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बाइक बनी टेबल, सड़क किनारे बना दफ्तर! आगरा में जिस तरह बन रहे वोट; अव्यवस्थाओं को देख रह जाएंगे हैरान

Mon, 23 Nov 2026 12:32 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान कई मतदान केंद्रों पर बीएलओ को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलीं। कहीं स्कूलों में ताले लटके रहे तो कहीं बीएलओ बाइक और खुले मैदान में बैठकर मतदाताओं के फॉर्म भरते नजर आए।
 
विज्ञापन
बीएलओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) जैसे अति महत्वपूर्ण कार्य में लगे बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) को मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल रही हैं। रविवार को विशेष अभियान के दाैरान शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कई मतदान केंद्रों पर अव्यवस्थाएं हावी रहीं। कहीं खुले मैदान में तो कहीं बाइक पर बैठकर बीएलओ वोट बनाते नजर आए।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में लोग अपने वोट जुड़वाने, मृत सदस्यों के वोट हटवाने और संशोधन के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचे। बीएलओ की जिम्मेदारी निभा रहे शिक्षकों ने लोगों के फॉर्म भरवाने से लेकर उनकी समस्याओं का समाधान करने का पूरा प्रयास किया। अमर उजाला की पड़ताल में मतदान केंद्रों पर बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिलीं। कई केंद्रों पर न तो पीने के पानी की व्यवस्था थी और न ही शौचालय खुले थे। महिला बीएलओ को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। अधिकारियों के निर्देश के बाद भी केंद्र व्यवस्थापकों और संबंधित विभागों की लापरवाही सामने आई।

केस-1: सड़क किनारे बाइक पर बैठकर निपटाया काम
आवास विकास स्थित डॉ. पाल पब्लिक स्कूल को मतदान केंद्र बनाया गया है। रविवार को बीएलओ सुबह समय पर पहुंचे तो स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लटका मिला। काफी इंतजार के बाद भी जब स्कूल नहीं खुला तो मजबूरन गेट के बाहर सड़क किनारे अपनी बाइक खड़ी की और उसी पर फॉर्म व रजिस्टर रखकर लोगों के वोट बनाने शुरू कर दिए। इसके बाद पास के ही एक व्यक्ति ने कुर्सी मुहैया कराई।
विज्ञापन


केस-2: कमरों में लटकते रहे ताले
होली पब्लिक जूनियर कॉलेज में बने मतदान केंद्र पर स्कूल प्रबंधन ने मुख्य द्वार तो खोल दिया लेकिन किसी भी कमरे का ताला नहीं खोला। बहुत कहने के बाद बीएलओ के लिए स्कूल के मैदान में कुर्सी लगा दी गई। पेड़ की छांव के नीचे क्यारी की दीवार को टेबल बनाकर बीएलओ मतदाता फॉर्म भरवाने में जुटे रहे। पीने के पानी का भी कोई इंतजाम न होने के कारण दुकान से पानी की बोतल खरीदनी पड़ी।

केस-3: गार्ड रूम के सामने ही सजा दिए काउंटर
करकुंज के नजदीक स्थित रागेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल में गेट खुला था। गार्ड रूम के ठीक सामने खुले आसमान के नीचे लगी टूटी कुर्सी-मेज पर बीएलओ अपने दस्तावेज रखकर मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य करते दिखे। खुले में बैठने के कारण तेज हवा चलने पर मतदाताओं के जरूरी दस्तावेज और फॉर्म बार-बार उड़ते रहे। एक महिला बीएलओ ने बताया कि सरकार के आदेश का तो पालन कर रहे हैं लेकिन मच्छरों से कौन बचाएगा।


उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम सिटी यमुनाधर चौहान ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ के बैठने, छाया और पेयजल की समुचित व्यवस्था करने के स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। जिन केंद्रों पर स्कूल के ताले नहीं खुले हैं या बीएलओ को बाहर बैठना पड़ा है, उनकी जांच कराकर संबंधित केंद्र व्यवस्थापकों की जवाबदेही तय की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें