फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस पर जख्म से कराह रहे थे 4 लोग, इस भाजपा विधायक की इंसानियत से बच गई जान

Thu, 15 Mar 2018 12:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
भाजपा विधायक घायलों की मदद करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के फतेहाबाद से भाजपा विधायक जितेंद्र वर्मा ने इंसानियत परचिय देते हुए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर घायलों की मदद की। उन्हें अपनी गाड़ी से अस्पताल भेजा। 
विज्ञापन


दरअसल, भाजपा विधायक जितेंद्र वर्मा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के जरिए लखनऊ जा रहे थे। रास्ते में फतेहाबाद के पास दो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। 

बताया गया कि दोनों कार में चार लोग सवार थे। चारों को गंभीर चोट आई थी। जिन्हें तुरंत उपचार की जरूरत थी। तभी वहां विधायक जितेंद्र वर्मा अपनी गाड़ी से वहां पहुंच गए।
विज्ञापन

भाजपा विधायक जितेंद्र वर्मा - फोटो : अमर उजाला
रोड किनारे लोगों की भीड़ देखकर उन्होंने अपनी गाड़ी रोकी। उस वक्त घायलों को किसी तरह कार काटकर बाहर निकाला जा रहा था। विधायक ने घायलों को गाड़ी से निकालने में मदद की।

इसके बाद चारों घायलों को तुरंत अपनी गाड़ी से घायलों को अस्पताल भेजा। इसके बाद वह दूसरे वाहन से लखनऊ के लिए रवाना हुए। 

स्थानीय लोगों का कहना था कि विधायक की इस दरियादिली की वजह से घायलों को जरूरी उपचार मिल गया। उनके इस नेक काम की लोग तारीफ भी कर रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें