फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 दिन पहले हाथों में रचाई थी मेहंदी, इस बीच हुआ कुछ ऐसा कि महिला ने उठा लिया ये कदम

Thu, 15 Mar 2018 12:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
यूपी में कासगंज के सोरों के स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात पोषक सखी ने शादी के सातवें रोज ही मायके में जहर खाकर जान दे दी। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


राधा (24) का विवाह पिछले हफ्ते ही शादी सात मार्च को सिरोली निवासी विजय के साथ किया गया था। वह उत्तर प्रदेश टैक्नीकल यूनिट के माध्यम से सोरों स्वास्थ्य केंद्र पर पोषक सखी के रूप में तैनात थी। 

शादी के बाद वह विदा होकर वह मायके आ गई थी। मायके में किसी बात पर कहासुनी होने के बाद उसने जहर निगल लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दशा गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया मगर रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। खबर पाकर पति समेत अन्य ससुरालीजन भी आ गए। 

ससुराल ले जाकर शव का अंतिम संस्कर किया गया। शादी के महज हफ्ते भर के भीतर राधा की आत्महत्या से रिश्तेदार भी सकते में हैं। परिजनों में कोहराम मच गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें