फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pollution in Agra: ताजनगरी में प्रदूषण बढ़ा, आईएसबीटी पर सबसे जहरीली हुई हवा, लगाएं मास्क

Sun, 30 Oct 2022 09:50 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा के आईएसबीटी, ट्रांसपोर्ट नगर, सिकंदरा चौराहा पर एक्यूआई 430 से अधिक दर्ज किया है, जो सबसे खराब स्थिति है। इन प्रदूषित जगहों पर लोगों को सांस लेना मुहाल हो गया है। 
विज्ञापन
आईएसबीटी पर सबसे ज्यादा प्रदूषित हवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सुबह धुंध के छाए रहने और दोपहर में हल्की धूप के बीच शहर में प्रदूषण बढ़ गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) में पूरे शहर का एक्यूआई 160 दर्ज किया गया, लेकिन शहर के अलग-अलग हिस्सों में हालात बेहद खराब रहे। 

विज्ञापन


आईएसबीटी, ट्रांसपोर्ट नगर, सिकंदरा चौराहा, शाहगंज, शहीद नगर समेत शहर में वाहनों का दबाव और जाम वाले क्षेत्रों में एयर क्वालिटी इंडेक्स बेहद खराब रहा। इसमें पर्टिकुलेट मैटर 2.5 माइक्रोग्राम और कार्बन मोनोक्साइड की मात्रा सबसे ज्यादा रही। इन प्रदूषित जगहों पर सांस लेना मुहाल हो गया। अति सूक्ष्म धूल कण और जहरीली गैसों के कारण शहर के व्यस्त चौराहों पर लोग परेशान रहे। 

सुल्तानगंज पुलिया पर जलाया प्लास्टिक कचरा

सुल्तानगंज पुलिया चौराहे के पास शनिवार सुबह 10 बजे से प्लास्टिक कचरा जलाया गया, जिससे काले धुएं के गुबार कमला नगर, मुगल रोड, सुल्तानगंज चौराहे और गांधी नगर के पास बने रहे। प्लास्टिक कचरे के जलाए जाने के कारण इसकी दुर्गंध लोगों को परेशान करती रही। 

Agra: एलआईयू की सूचना पर होटल में छापा, पुलिस ने दो विदेशी युवतियों को पकड़ा, जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जहरीला धुआं लोगों की सांस में पहुंचता रहा। दोपहर 3 बजे तक प्लास्टिक कचरे का जखीरा यहां खुले मैदान में जलाया गया। क्षेत्रीय निवासी अखिल भटनागर ने बताया कि दोपहर में छत पर दो मिनट के लिए बैठना मुश्किल हो गया। चार घंटे तक दुर्गंध और काला धुआं बना रहा।

ये हैं शहर के सबसे प्रदूषित स्थान

जगह एक्यूआई
आईएसबीटी 446
सिकंदरा तिराहा 442
अमर होटल  433
शाहगंज चौराहा  379
शहीद नगर 377
राजा की मंडी 371
शमशान घाट चौराहा 370
जीपीओ चौराहा 357
बाग फरजाना 353
संजय प्लेस 315

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें