फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट की खंडपीठ के लिए किसानों की तर्ज पर आंदोलन करेंगे अधिवक्ता, दिल्ली कूच का एलान

Sat, 19 Dec 2020 12:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

  • आगरा-अलीगढ़ मंडल के अधिवक्ताओं ने खंडपीठ के लिए दिल्ली कूच करने का एलान किया
  • मंडल के सभी जिलों के अधिवक्ताओं के साथ हाईकोर्ट बेंच स्थापना संघर्ष समिति करेगी बैठक
विज्ञापन
बैठक में मौजूद अधिवक्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईकोर्ट बेंच (खंडपीठ) स्थापना संघर्ष समिति आगरा की शुक्रवार को फिरोजाबाद के अधिवक्ताओं के साथ बैठक हुई। संघर्ष समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष चौधरी अजय सिंह ने कहा कि किसानों की तर्ज पर अधिवक्ताओं को हाईकोर्ट बेंच की स्थापना के लिए संघर्ष करना होगा। मंडल भर के अधिवक्ताओं को एकत्रित होकर दिल्ली कूच करेंगे।

विज्ञापन


बार एसोसिएशन फिरोजाबाद की ओर से जनपद न्यायालय परिसर में बेंच स्थापना के लिए आयोजित बैठक में अधिवक्ताओं ने जसवंत सिंह आयोग की रिपोर्ट के अनुसार हाईकोर्ट की बेंच स्थापना की मांग को दोहराया। संघर्ष समिति के सचिव अरुण सोलंकी ने कहा कि शीघ्र एटा, कासगंज, हाथरस, अलीगढ़, मैनपुरी, मथुरा जिलों में भी बैठक करके इस आंदोलन से जिले से लेकर तहसील के अधिवक्ताओं को जोड़ा जाएगा। 


बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता जेपी शर्मा, इश्तियाक अली, वसीमउद्दीन अंसारी, अरविंद गुप्ता, केसी शर्मा, दुर्ग विजय सिंह भैया, राम दरवेश यादव, आरके नीलम, अरविंद गुप्ता, शकील अहमद, बरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश यादव, ज्वाइंट सेक्रेटरी धर्मेंद्र यादव, नृपति सिंह यादव, सुरेश यादव, सतीश वशिष्ठ, चंद्रवीर सिंह सिकरवार, त्रिभुवन नाथ यादव के साथ अन्य लोग शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील स्तर पर भी बैठक होंगी

संघर्ष समिति आगरा के कार्यवाहक अध्यक्ष चौधरी अजय सिंह ने कहा कि आगरा-अलीगढ़ मंडल के अधिवक्ताओं को हाईकोर्ट बेंच स्थापना के लिए जागरूक करने का काम संघर्ष समिति करेगी। सभी जिलों के साथ तहसीलों में बैठकें होंगी। आगरा में अधिवेशन के बाद किसानों की तर्ज पर वकील भी आगरा में हाईकोर्ट बेंच स्थापना की मांग को लेकर दिल्ली का घेराव करेंगे। 

संघर्ष समिति के सचिव अरुण सोलंकी ने कहा कि जस्टिस जसवंत सिंह आयोग की रिपोर्ट के अनुसार आगरा में हाईकोर्ट की बेंच की स्थापना होनी चाहिए। हमारी केंद्र एवं प्रदेश सरकार से मांग है कि  बेंच की स्थापना की जाए। इस मांग को लेकर संघर्ष समिति आंदोलन को तेज करेगी। 

संघर्ष समिति के सहसचिव शैलेंद्र रावत ने कहा कि आगरा में हाईकोर्ट बेंच स्थापना की मांग जब तक पूरी नहीं हो जाती तब तक यह संघर्ष समिति न रुकेगी न झुकेगी। जिला, तहसील के प्रत्येक अधिवक्ता को इस संघर्ष से जोड़ा जाएगा। यह आंदोलन दिल्ली तक ले जाने का लक्ष्य हम सभी लोगों ने रखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें