पुलिस-प्रशासन के अधिकारी बैठक के दौरान
- फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून पर मचे बवाल के मद्देनजर डीएम एनजी रवि कुमार और एसएसपी बबलू कुमार ने मुस्लिम संगठनों के साथ मीटिंग कर उनसे शांति बनाए रखने की अपील की। मीटिंग एसएसपी कैंप कार्यालय में आयोजित की गई।
एसएसपी ने कहा कि सुलहकुल की नगरी की पहचान सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारे से है। इसे बनाए रखना है। मुस्लिम संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि यहां कोई दिक्कत आने वाली नहीं है। इससे पूर्व एसएसपी ने 112 का प्रशिक्षण ले चुके पुलिसकर्मियों को सर्टिफिकेट प्रदान किए।
जिले में भी सेक्टर स्कीम लागू कर दी गई है। शहर में विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत मजिस्ट्रेट ड्यूटी लगा दी गई हैं। सभी उपजिलाधिकारियों को भी अलर्ट कर दिया गया। कलक्ट्रेट स्थित नागरिक सुरक्षा कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। कोई भी व्यक्ति फोन नंबर 2260550 नंबर पर सूचना दे सकता है।