फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ट्रांसयमुना में अवैध निर्माणों पर कार्रवाई, आवासीय भूखंड में बनाए व्यावसायिक कॉम्पलेक्स; 6 को नोटिस

Wed, 28 May 2025 09:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के ट्रांसयमुना में अवैध निर्माणों पर आवास विकास परिषद ने कार्रवाई की। इस दौरान अस्पताल सहित छह अवैध निर्माण करने वाले लागों को नोटिस दिया गया। 
 
विज्ञापन
नगर निगम आगरा प्रवर्तन दल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ट्रांसयमुना क्षेत्र में आवासीय भूखंडों पर व्यावसायिक गतिविधियां होने पर कार्रवाई की गई है। आवास विकास परिषद ने अस्पताल सहित छह अवैध निर्माण पर रोक लगाकर नोटिस दिया है।
विज्ञापन


 

भूखंड संख्या ए-आठ व नौ में डॉ. रिंजू शर्मा कोर्ट के स्टे होने पर भी अस्पताल का निर्माण करा रही थी। यहां पर केयर वेल अस्पताल और डॉ. धर्मेंद्र शर्मा का बोर्ड लगा था। वहीं भूखंड संख्या ए-एक में अमित कुमार ने व्यावसायिक निर्माण करा लिया है। प्रवर्तन दल ने दोनों स्थानों पर नोटिस देकर निर्माण कार्य बंद करा दिया। भूखंड संख्या ए- 4 पर स्वीकृति मानचित्र के खिलाफ निर्माण होता मिला। इस पर भूखंड स्वामी से स्पष्टीकरण मांगा है। 

 
विज्ञापन

इसके अलावा भूखंड संख्या डी-सात, आठ, नौ, 17 और 18 में रीता गुप्ता ने स्वीकृत नक्शे के खिलाफ बहुमंजिला व्यावसायिक कॉम्पलेक्स खड़ा कर लिया। जन प्रहरी संस्था संयोजक नरोत्तम सिंह का आरोप है कि अवैध निर्माण सील करने के स्थान पर परिषद अधिकारी नोटिस-नोटिस खेल रहे हैं। प्रवर्तन प्रभारी रिटायर्ड कर्नल जीएन खा और अधिशासी अभियंता अनिल कुमार का कहना है कि भवन स्वामियों को चेतावनी जारी की गई है। भविष्य में अवैध निर्माण मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें