खंदौली में 10, अकोला में नौ गांव में बदले हालात
जिले में सात ब्लॉक में तेजी से हालात बदले हैं। अकोला, खेरागढ़ और फतेहाबाद ब्लॉक संक्रमण मुक्त हैं। इनके 144 गांव में एक भी केस नहीं। पहले तीनों ब्लॉक में 19 गांव संक्रमित थे। जिनमें 31 मरीज मिले थे। खंदौली में 14 गांव में सिर्फ चार में मरीज हैं। जगनेर, पिनाहट, बाह में भी तीन-तीन गांव में मरीज हैं।
संक्रमण से ऐसे मिली मुक्ति
ग्रामीण क्षेत्रों को संक्रमण से मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन की रणनीति कारगर रही। निगरानी समितियों ने तीन श्रेणियों में काम किया। डीएम प्रभु एन सिंह के मुताबिक संदिग्धों की जांच, लक्षण वालों को दवाईयां और बीमार मरीजों का सर्वे किया। इससे पूरे गांव की वास्तविक स्थिति सामने आई। घर में रहने की सलाह व दवाईयों से ग्रामीण जल्दी ठीक हो गए।
इन गांव में बचे हैं मरीज
- बाह- चौरंगहार, पुरा भदौरिया, बड़ौस,गौसिली
- बरौली अहीर- नैनाना जाट, ककुआ, बमरौली कटारा, इटोरा, कुण्डौल, सरबतपुर, बाद, गढ़ बरौली, नैनाना ब्राह्मण, कुआखेड़ा, बरौली अहीर, ककरारी।
- बिचपुरी- मघटई, नालपुर, मिढ़ाकुर, सितौली, पथौली, अंगूठी, पडुआपुरा, खलौआ, अरतौनी।
- एत्मादपुर- कुरगवां, लखनाई, नगला भरी, बरहन, अगवार, नवलपुर, मुखवार, भीखनपुर, मितावली।
- फतेहपुर सीकरी- मंडी गुढ़, जहांनपुर,जौताना, उदेना, खेड़ा जाट, जाजौली, कोरई, नया बांस, बोथरा।
- जगनेर- वारिगवां खुर्द, मेवली, देवरी जलालपुर।
- जैतपुरकला- गोरुऊ, पुरा जसोला, उदयपुराकलां, पहाड़पुरा, कोरई, चित्रहाट, संजेती, नंदगवां, मुक्तापुरा, नौगवां, कचोराघाट।
- पिनाहट- अरनौटा व सेरद।
- अछनेरा- गढ़ी चंद्रभान, रुनकता, बरौली, नागर, सहाई, अटूस, गढ़ीमा कचौरा, नगला अरुआ, मांगरौल जाट, रायभा, ब्यारा।
- शमसाबाद- कौलारा खुर्द, टूलाशाहपुर, डौकी, मुबारकपुर, नबादा खेड़ा, लुहेटा,ऊंचा, गोपालपुरा।
ये भी पढ़ें- डॉक्टर के घर से 11 लाख की लूट: आगरा पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा एक बदमाश, पैर में लगी गोली