फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रोडवेज बस ने रौंद दिया बीकॉम का छात्र, भयानक हादसे में युवक की मौत; दोस्त की हालत गंभीर

Tue, 04 Aug 2026 09:45 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के सैटेलाइट बस स्टैंड के सामने रोडवेज बस की टक्कर से 21 वर्षीय बीकॉम छात्र प्रिंस तोमर की मौत हो गई। प्रिंस परिवार का इकलौता बेटा था और भंडारे का सामान देकर दोस्त के साथ बाइक से घर लौट रहा था।
विज्ञापन
प्रिंस तोमर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के टेढ़ी बगिया स्थित सैटेलाइट बस स्टैंड के सामने सोमवार तड़के फाउंड्री नगर डिपो की बस की टक्कर से बीकॉम के छात्र प्रिंस तोमर (21) की माैत हो गई। वह घर में इकलाैता था। भंडारे के लिए सामान देकर दोस्त के साथ आ रहा था। दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी माैत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


प्रिंस देवकी नगर, गुलाब नगर का रहने वाला था। हाथरस रोड स्थित प्राचीन टेढ़ेश्वर महादेव मंदिर में भंडारे का आयोजन था। हलवाई ने सामान मंगाया था। वह मंगलवार तड़के अपने दोस्त अंकित के साथ सामान देकर बाइक से घर लौट रहा था। तड़के करीबन तीन बजे सैटेलाइट बस स्टैंड के सामने बाइक की रोडवेज बस में टक्कर लग गई। हादसे के बाद लोग जुट गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने बाइक सवार दोनों घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां प्रिंस की सोमवार दोपहर 3 बजे मौत हो गई। प्रिंस के पिता संजेश सिंह तोमर जूता कारीगर हैं। बड़ी बहन तनु की शादी हो चुकी है। इकलौते बेटे की मौत की खबर घर पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। मां मंजू देवी और बहन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सहायक पुलिस आयुक्त छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया है। बस कब्जे में लेकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। चालक भी हिरासत में लिया गया है।हौल भी गमगीन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें