फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निवीर भर्ती: युवाओं में दिख रहा देशसेवा का जज्बा, एडीजी बोले- रेडियो फ्रीक्वेंसी डिवाइस से हो रही निगरानी

Wed, 15 Apr 2026 10:26 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया एक अप्रैल को शुरू हुई थी। इसमें आगरा सहित अलग-अलग जनपद के युवाओं ने प्रतिभाग किया। बुधवार को अग्निवीर जनरल ड्यूटी वर्ग के करीब 800 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। 
विज्ञापन
अभ्यर्थियों को रैली के बारे में जानकारी देते मेजर जनरल मनीष कुमार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली का बुधवार को एडीजी रिक्रूटिंग जोन लखनऊ (उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड) मेजर जनरल मनीष कुमार (वाईएसएम, एसएम) ने दौरा किया। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है। भर्ती स्थल की हाईटेक तरीके से निगरानी की जा रही है। इस बार रेडियो फ्रीक्वेंसी डिवाइस का सफल प्रयोग किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह डिवाइस अभ्यर्थियों को दौड़ के दौरान पहनाई गई जिससे भविष्य में दौड़ के समय का सही से आकलन किया जाएगा। अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया 1 अप्रैल को शुरू हुई थी। इसमें आगरा सहित अलग-अलग जनपद के युवाओं ने प्रतिभाग किया। बुधवार को अग्निवीर जनरल ड्यूटी वर्ग के करीब 800 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। युवाओं ने शारीरिक दक्षता और प्रारंभिक स्क्रीनिंग परीक्षण पूरा किया। लगभग 650 अभ्यर्थी सफल हुए। सभी को चिकित्सा परीक्षण के लिए बुलाया गया है।

मेजर जनरल मनीष कुमार (वाईएसएम, एसएम) ने रैली स्थल का निरीक्षण कर बताया कि अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए भर्ती स्थल पर डिजिटल घड़ियां लगाई गई हैं। बायोमेट्रिक एवं आई स्कैन भी किए जा रहे हैं। अग्निवीर बनने के लिए युवाओं में देश सेवा का जोश नजर आ रहा है। अभ्यर्थियों का उत्साह उनकी राष्ट्र सेवा को दर्शाता है। नौकरी के बाद भी देश सेवा के लिए उनकी जरूरत पड़ती है तो वो कार्य करने के लिए तैयार हैं। भर्ती प्रक्रिया में लगे सैन्यकर्मी भी उन्हें अपना भावी साथी समझकर व्यवहार कर रहे हैं। उन्होंने ने प्रशासन और स्थानीय सैन्य अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय को रैली की सफलता का प्रमुख कारण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें