अग्निवीर भर्ती के लिए भर्ती स्थल और यातायात व्यवस्था को एक जोन और तीन सेक्टर में बांटा गया है। इसके लिए जोन प्रभारी की ड्यूटी लगाई गई है। कमिश्नरेट की ओर से अपर पुलिस आयुक्त अपराध राजीव कुमार और राज्य रेडियो अधिकारी अमित राज को जोन प्रभारी नियुक्त किया है।
राजीव कु्मार रात्रि व अमित राज दिन की ड्यूटी संभालेंगे। दोनों अधिकारी पूरे जोन में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित करेंगे। इसके अलावा सेक्टर प्रथम व द्वितीय में पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी रहेंगे। सेक्टर तीन के प्रभारी अधिकारी यातायात निरीक्षक स्तर के अधिकारी होंगे।